Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, प्रधानमंत्री बोले- हमारा प्रवासी हमारी ताकत है
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    भारतीयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, प्रधानमंत्री बोले- हमारा प्रवासी हमारी ताकत है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह अमेरिका पहुंचे. इस दौरान हवाई अड्डे पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम का विमान उतरने के तुरंत बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम का स्वागत किया. इसके बाद जिस होटल में प्रधानमंत्री के रुकने का प्रबंध किया गया है, वहां भी भारतीय लोगों से उन्होंने बातचीत की.मोदी ने भारतीय अमेरिकी सीईओ के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें ट्वीट कर कहा ‘वाशिंगटन डीसी में गर्मजोशी से स्वागत के लिए भारतीय समुदाय का आभारी हूं. हमारा प्रवासी हमारी ताकत है.’मोदी ने कहा कि जिस तरह से प्रवासी भारतीयों ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है, वह काबिले तारीफ है. कोविड महामारी के बाद पहली विदेश यात्रा के दौरान वह पीएम कुछ कार्यक्रमों में भारतीय समुदाय से संवाद भी स्थापित करेंगे.हालांकि COVID-19 के कारण प्रधान मंत्री के प्रवासी लोगों के साथ एक बड़ी सभा या बैठक होने की संभावना नहीं है. मोदी भारतीय अमेरिकियों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं. अमेरिका में भारतीय अमेरिकियों की आबादी 1.2 फीसदी से अधिक है.अमेरिका की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित विश्व के अन्य नेताओं के साथ वार्ता करेंगे और संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित भी करेंगे.बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी अफगानिस्तान के घटनाक्रम के अलावा कट्टरपंथ, चरमपंथ व सीमा पार से होने वाले आतंकवाद की रोकथाम के तरीकों तथा भारत-अमेरिका वैश्विक साझेदारी का और अधिक विस्तार करने पर मुख्य रूप से चर्चा करेंगे.ब्रिगेडियर अनूप सिंघल, वायुसेना अधिकारी अंजन भद्रा और नौसेना अधिकारी निर्भया बापना के साथ अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भी उनका स्वागत किया.उधर अमेरिका रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘मैं अपनी यात्रा का समापन संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने एक भाषण के साथ करूंगा, जिसमें वैश्विक चुनौतियां खासकर कोविड-19 महामारी, आतंकवाद से निपटने की आवश्यकता, जलवायु परिवर्तन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है.’पीएम ने कहा था, ‘मेरी अमेरिका यात्रा अमेरिका के साथ व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने तथा हमारे रणनीतिक भागीदारों जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर हमारे सहयोग को आगे ले जाएगी.’बुधवार रात को, मोदी ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह अमेरिका जाने के दौरान विमान में फाइल पढ़ने के काम में तल्लीन देखे जा सकते हैं. मोदी ने तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में कहा, एक लंबी उड़ान का मतलब कागजात और कुछ फाइल पर काम करने का अवसर भी होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिजिटल शिक्षा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सार्वभौमिकरण पर दिया जोर      
    Next Article ओडिशा में 20 कुत्तों को जहर देने वाले मिष्ठान्न विक्रेता शख्स गिरफ्तार

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.