Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात में पकड़ी गई कंधार से भेजी गई 21000 करोड़ की ड्रग्स
    Breaking News Headlines

    गुजरात में पकड़ी गई कंधार से भेजी गई 21000 करोड़ की ड्रग्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गांधीनगर. अफगानिस्तान में तालिबान के शासन ने पाकिस्तान की शह पर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से बीते सप्ताह 21 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की है. दो कंटेनर में मौजूद ये ड्रग्स कंधार से भेजी गई थी. इन दो कंटेनरों की जब्ती गोपनीय सूचना के आधार पर की गई है.

    दिलचस्प रूप से जब यह ड्रग्स पकड़ी गई तो शुरुआती आंकलन 3500 करोड़ रुपए का किया गया था लेकिन एक हफ्ते की जांच के बाद पता चला कि ये 21 हजार करोड़ कीमत की है. मिली जानकारी के मुताबिक इस ड्रग्स से मिली कीमत का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता था. पूर्ववर्ती अशरफ गनी सरकार ने ऐसी गतिविधियों पर बिल्कुल रोक लगा दी थी लेकिन अब तालिबान शासन आने के बाद ये फिर शुरू हो गई हैं.

    दिल्ली-एनसीआर इलाके में रह रहे अफगानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही

    केंद्रीय लैब में जांच के बाद सामने आया है कि ये ड्रग्स बेहद हाई क्वालिटी की है. इस संदर्भ में दिल्ली-एनसीआर इलाके में रह रहे अफगानी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है. शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इन लोगों का आईएसआई के साथ अप्रत्यक्ष संबंध है. लेकिन ज्यादा बातें पूरी पूछताछ के बाद ही निकलकर सामने आएंगी.

    ड्रग्स के जरिए आईएसआई की मदद

    एक सूत्र का कहना है-जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने तालिबान को छोड़ दिया तो उनके पास फंड का ये एकमात्र जरिया है. इसके जरिए वो आईएसआई की मदद कर सकते हैं. अभी ड्रग्स की पूरी कीमत तो नहीं बताई जा सकती है लेकिन लगभग तीन सौ किलो ड्रग्स है जिसकी कीमत 21 हजार करोड़ हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविशील्ड को ब्रिटेन के मान्यता नहीं देने पर भारत सख्त, जताया ऐतराज, बताया भेदभावपूर्ण नीति
    Next Article सरकार पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने को कृत संकल्पितः शशि प्रकाश सिंह

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.