Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के लिए मुसीबत बने ‘हैती’ से आए हजारों शरणार्थी, टेक्सास बॉर्डर पर अड़े
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के लिए मुसीबत बने ‘हैती’ से आए हजारों शरणार्थी, टेक्सास बॉर्डर पर अड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यूयार्क. दुनियाभर के गरीब और युद्धग्रस्त देशों से भागने वाले लोगों के कारण अमीर देश शरणार्थी संकट का सामना करने को मजबूर हैं. शरणार्थी हजारों की संख्या में अवैध तरीके से खतरनाक रास्तों का इस्तेमाल करते हुए अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में पहुंचते हैं. इस दौरान कई को पुलिस पकड़कर वापस भी भेज देती है. कुछ यही स्थिति इस समय अमेरिका में देखने को मिल रही है. यहां टेक्सास राज्य की सीमा पर हजारों शरणार्थी एकत्रित हुए हैं. ये लोग गरीबी, भुखमरी और नाउम्मीदी के कारण कैरिबियाई देश हैती से भागकर यहां पहुंचे हैं.अमेरिका की योजना इन सभी को वापस भेजने की है लेकिन इनका कहना है कि ये अमेरिका की योजना से नहीं डरेंगे. मेक्सिको की सीमा पार करने के बाद हजारों लोग शनिवार को टेक्सास सीमा पर स्थित डेल रियो शहर में डटे रहे. इन्होंने वापस जाने से इनकार कर दिया. वे पानी, भोजन और डायपर खरीदने के लिए मेक्सिको गए लेकिन फिर वापस आ गए. हैती के 32 वर्षीय जूनियर जीन ने कहा, ‘हम एक बेहतर जिंदगी की तलाश कर रहे हैं.’ सामने आई तस्वीरों में ये लोग अमेरिका में प्रवेश करने के लिए बढ़ रहे हैं.गृह सुरक्षा विभाग ने शनिवार को कहा कि उसने शिविर से करीब 2,000 शरणार्थियों को अमेरिका से वापस भेजने के लिए शुक्रवार को अन्य स्थानों पर पहुंचाया. उसने एक बयान में यह भी कहा कि सोमवार सुबह तक इलाके में 400 एजेंट और अधिकारी मौजूद होंगे और अगर जरूरत पड़ी तो और एजेंट भेजे जाएंगे. डेल रियो में अचानक हैती के नागरिकों के पहुंचने के बाद यह घोषणा की गई थी. अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका एक दिन में पांच से आठ उड़ानों पर शरणार्थियों को देश से बाहर भेजेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचमोली में बादल फटने से बाढ़, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद
    Next Article जनसंघ के नेता सह जाने माने अधिवक्ता स्वर्गीय धनेश्वर प्रसाद की स्मृति में निर्मित अपना घर के उद्घाटन के उपरांत समाजिक कार्य हेतु किया गया समाज को सूपूर्द

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.