Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण
    Headlines

    मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण.……                                                                              ग्रेटर नोएडा। कार सवार बदमाशों द्वारा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिजनों का यह भी आरोप है कि पहले  छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई, फिर बदमाश उसे कार में डालकर ले गए। इस दौरान छात्रा के साथ उसके भाई-बहन भी थे, उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपहरण करने वाले छात्रा को गाड़ी में लेकर फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नैशनल हाइवे जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    मामला यहां के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव का है। बताया जा रहा है कि सदोपुर के रहने वाले गुलाब सिंह के बच्चे सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वे तकरीबन 6 बजे अच्छेजा के पास रेल विहार पहुंचे तो गांव की तरफ से एक सफेद रंग की वैन ने बच्चों को रोका। वैन में सवार लोग उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे।
    पीड़ित पक्ष के अनुसार जब बच्चों ने शोर मचाया तो वैन सवार बदमाशों ने पहले उनकी छोटी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की, लेकिन छोटी बेटी बदमाशों के चंगुल से छूटकर भाग खड़ी हुई, तभी 20 वर्षीय बड़ी बेटी को वैन सवार बदमाशों ने गाड़ी में खींच लिया और उसका अपहरण करके ले गए। अपहरण की सूचना मिलने पर परिजन ने नैशनल हाइवे-91 को जाम कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। जिस लड़की का अपहरण हुआ है वो बीएससी फाइनल छात्रा है।
    तहरीर के आधार पर बादलपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सघनता के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनएमसी द्वारा झारखंड की 3 मेडिकल कॉलेजों में दाखिले पर रोक लगाए जाने पर भाजपा ने हेमंत सरकार पर बोला बड़ा हमला, सरकार पर लगाये अकर्मण्यता के आरोप
    Next Article देश की जनता के हित के लिए धरने पर है किसान: भगवान सिंह

    Related Posts

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.