Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गापूजा में सरकार के आदेशों पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष, कहा- प्रतिमा की ऊंचाई, भोग वितरण ना करने संबंधी आदेश वापस ले सरकार
    Breaking News झारखंड

    दुर्गापूजा में सरकार के आदेशों पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष, कहा- प्रतिमा की ऊंचाई, भोग वितरण ना करने संबंधी आदेश वापस ले सरकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    *दुर्गापूजा में सरकार के आदेशों पर बिफरे भाजपा जिलाध्यक्ष, कहा- प्रतिमा की ऊंचाई, भोग वितरण ना करने संबंधी आदेश वापस ले सरकार।*

    ■ सरकार समाधान के बजाय हाथ खड़े कर रही है, हेमंत सरकार में बार-बार लगातार आस्था पर किया जा रहा चोट: गुँजन यादव।

    जमशेदपुर। दुर्गापूजा को लेकर पांच फीट की प्रतिमा, भोग वितरण, विधुत सज्ज़ा के मनाही पर राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने आपत्ति जताई है। सरकार पर कोरोना के बहाने धार्मिक आस्था पर चोट करने का आरोप लगाते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बुधवार को जारी प्रेस-रिलीज में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दुर्गापूजा उत्सव पर जारी आदेश नियमसंगत नहीं है। आदेश में जिस प्रकार से प्रतिमा की ऊंचाई पांच फीट रखने, पंडाल को तीन तरफ से ढकने, विद्युत सज्ज़ा, भोग वितरण ना करने और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर रोक संबंधी आदेश दिए गए हैं, उससे यह आदेश आनन-फानन में बनाया हुआ प्रतीत होता है। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने राज्य सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या पांच के जगह 6 फ़ीट की प्रतिमा बनाने, कमेटी द्वारा पैकेट बनाकर भोग घरों में देने, विद्युत सज्ज़ा करने से और 18 वर्ष के युवाओं का माँ दुर्गा के दर्शन हेतु प्रवेश करने पर कोरोना फैल जाएगा। गुँजन यादव ने कहा कि जिस तरह से हेमंत सरकार में धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया जा रहा है वो कानून सम्मत नहीं है। इस आदेश से तो ऐसा लग रहा है कि सरकार समस्या का समाधान नहीं बल्कि हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा पर समाजिक दूरी और 2 गज दूरी के क्षमतानुसार उपस्थिति के साथ सार्वजनिक स्थानों पर पंडाल बनाने और मन्दिरों में साज-सज्जा करके पूजा और दर्शन करने की छूट दी जाए। कहा कि दुर्गापूजा के उत्सव के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से माता के भजन, चंडीपाठ और महालया पाठ समाज मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। महाष्टमी की पुष्पाजंलि का अपना महत्व है। वहीं, मां दुर्गा के विदाई पर महिलाओं द्वारा सिंदूर खेलने की भी सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा है। जिनमें महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं और लंबे सुहाग की कामना करती हैं। परंतु राज्य सरकार ने इन सबकी अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कोरोना का प्रकोप कम है और पूरे प्रदेश में केन्द्र सरकार के मुफ़्त टीकाकरण अभियान के तहत आधी आबादी से अधिक लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, ऐसे में सरकार द्वारा दिया गया आदेश पूर्ण रूप से आस्था पर हमला है। गुँजन यादव ने कहा कि ताकत के बल पर बार-बार आस्था पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से जारी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने गम्हरिया थाने द्वारा द्वारा पत्रकारों पर लाठीचार्ज की तीव्र भर्त्सना किया

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.