Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान की नई सरकार की घोषणा, मुल्ला अखुंद सुप्रीम लीडर
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    तालिबान की नई सरकार की घोषणा, मुल्ला अखुंद सुप्रीम लीडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर पूरी तरह कब्जा करने के तीन हफ्ते बाद तालिबान ने अपनी सरकार का ऐलान कर दिया है. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद को मंत्रि परिषद का प्रमुख यानी नई सरकार का मुखिया बनाया गया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसकी जानकारी दी.

    तालिबान ने बताया है कि अभी एक केयरटेकर कैबिनेट सरकार की जिम्मेदारी संभालेगी. मुल्ला मोहम्मद हसन अखुंद सरकार के सुप्रीम लीडर बने हैं. तालिबान ने बिना किसी खास समारोह के सरकार की घोषणा की है, समारोह बुधवार को हो सकता है.

    तालिबान की अंतरिम सरकार इस तरह है

    – अखुंद के डिप्टी – मुल्ला बरादर
    – गृह मंत्री – सिराजुद्दीन हक्कानी
    – रक्षा मंत्री – मौलवी मोहम्मद याकूब
    – विदेश मंत्री – मौलवी आमिर खान मुतक्की
    – सेना प्रमुख – मुल्ला फजल अखुंद सेना प्रमुख
    – डिप्टी चीफ ऑफ इंटेलिजेंस – मुल्ला ताज मीर जवाद
    – नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्यूरिटी प्रमुख – मुल्ला अब्दुल हक वासिक
    – शरणार्थी मामलों के मंत्री – खलीलउर्रहमान हक्कनी

    तुर्की ने कहा- मान्यता देने में जल्दबाजी न करें

    अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार बनने से ठीक पहले तुर्की के विदेश मंत्री यूसुफ एरिम ने अहम बयान दिया है. यूसुफ ने कहा- हमारी दुनिया को यही सलाह है कि वो तालिबान की सरकार को मान्यता देने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें.

    पाकिस्तान विरोधी रैली पर फायरिंग

    इधर, काबुल में पाकिस्तान विरोधी रैली पर तालिबान ने फायरिंग कर दी. इससे मची भगदड़ में कई महिलाओं के घायल होने की खबर है. वहीं इस प्रदर्शन को कवर रहे ञ्जह्ररुह्र न्यूज के कैमरामैन वाहिद अहमदी को तालिबान ने गिरफ्तार कर लिया. बता दें पंजशीर की जंग में पाकिस्तान के दखल से अफगानिस्तान के लोगों में गुस्सा है और वे लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

    पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों में काबुल के लोग गो-बैक पाकिस्तान और आजादी-आजादी के नारे लगा रहे हैं. ऐसा ही एक प्रदर्शन काबुल स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर चल रहा था, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं. यहां लोगों को तितर-बितर करने के लिए तालिबान ने हवाई फायरिंग कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाठीचार्ज के विरोध में किसान लघु सचिवालय पर डटे रहेंगे
    Next Article पश्चिम बंगाल में हर दुर्गा पूजा कमेटी को इस साल 50 हजार रुपये देगी ममता सरकार

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.