Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेकेएम कॉलेज , वुमेन बी एड में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा

    जेकेएम कॉलेज , वुमेन बी एड में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेकेएम कॉलेज , वुमेन बी एड में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

    जामिनी कल्याणी महतो कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स के बीएड संकाय के छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया।
    आज के समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज की अध्यक्ष महोदया श्रीमती कल्याणी महतो जी और साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर सचिव नारायण प्रसाद महतो जी,प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर, विभागाध्यक्षा डॉ मौसम महतो और सभी सम्मानित प्रोफेसर उपस्थित थे।
    सबों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और कॉलेज के संस्थापक डॉ जामिनी कांत महतो जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
    सचिव नारायण प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाना महाविद्यालय की परंपरा है और यह हर साल हम मनाते रहेंगे ताकि शिक्षा और शिक्षक और छात्र के बीच का संबंध पवित्र बने रहे ,मधुर बने रहे।
    कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए
    प्राचार्य डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि जीवन परिवर्तनशील है। जरूरी है कि हम सभी अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही परिस्थितियों में अपने व्यक्तित्व को संतुलित रखें और समाज और देश के निर्माण में अपना योगदान दें।
    छात्राओं को संबोधित करते हुए बी एड विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ मौसमी महतो ने कहा कि चुनौतियों से न डरें। सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है, दोनों को समभाव से लें।

    प्रोफेसर रंजना आनंद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बी एड के प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि आपके व्यक्तित्व का विकास होता रहे।

    कार्यक्रम में स्वागत भाषण सह संचालन छात्रा कीर्ति शिखा ने दिया । सोनी ठाकुर ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया । हिंदी में स्पीच दिया स्नेहा बालमूचू ने और हिंदी गीत पर अपने स्वर लहरियों को बिखेरा बरखा पाठक और नेहा पाठक ने।
    निशा रानी ने एक वीडियो के आधार पर हिंदी कविता प्रस्तुत किया। शोभा रानी सोरेन ने संताली डांस नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया । कथोपकथन शैली में दीपिका साधु और रश्मि महतो की प्रस्तुति भी शानदार रही । अंग्रेजी में शिक्षक दिवस पर अपने विचारों को व्यक्त किया अनीमा महतो ने ।
    संताली नृत्य प्रस्तुत किया पूजा मार्डी ने। छात्रा फुलोरमा ने
    भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति की। अनीशा राय और सुष्मिता धवल ने ऑनलाइन नृत्य की प्रस्तुति दी।
    छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर कविता धारा, प्रोफेसर सुशांति कुमारी, प्रोफेसर जीतिका, प्रोफेसर विवेक कुइला पुस्तकालयाध्यक्षा स्वाति गुप्ता, संजू राय, कार्यालय सहाियका विनीता टूडू ने भी शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज से होगा नामांकन ,तैयारी पूरी
    Next Article शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर विभाग बैठक तुलसी भवन के चित्रकूट भवन में आयोजित

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.