Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा में नमाज के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर भाजपा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला, बताया अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक फैसला
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधानसभा में नमाज के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर भाजपा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला, बताया अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा में नमाज के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर भाजपा ने बोला हेमंत सरकार पर हमला, बताया अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक फैसला

    ■ सर्वोच्च पंचायत को तुष्टिकरण का केंद्र ना बनाये सरकार, बहुसंख्यक विधायक के लिए भी विधानसभा में मंदिर निर्माण की अनुमति दें: गूँजन यादव।

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा भवन में अल्पसंख्यकों के लिए नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किए जाना का मामला विवादों में घिरता नजर आ रहा है। विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिए अलग कक्ष आवंटित करने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सचिवालय में नमाज के लिए अलग कक्ष आवंटित करने के जारी निर्देश पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसे राज्य सरकार के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष का लिया गया फैसला बताया। शनिवार को महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने प्रेस-रिलीज जारी कर निर्णय को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है। लेकिन झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार विधानसभा को तुष्टिकरण की केंद्र बना रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष अपने संवैधानिक निर्णयों को लेने में असफल है। 19 महीनों के बाद भी भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं दे रहे हैं। जिस कारण प्रत्येक सत्र में बाबूलाल मरांडी को वक्तव्य देने के अधिकार से वंचित कर अपमानित किया जा रहा। यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। गूँजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने के बजाय तुष्टिकरण से भरे निर्णय लेकर अपनी विफ़लता को छिपाने का प्रयास कर रही है। राज्य सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति तब दिखती है जब उन्होंने नियोजन नीति में हिंदी और संस्कृत भाषा को हटाकर उर्दू को जोड़ा। कोरोनाकल के पहले चरण में मंत्री आलमगीर आलम की सिफारिश पर कोविड प्रतिबंधों का घोर उल्लंघन करते हुए आठ बसों में बैठाकर समुदाय विशेष के लोगों को रांची से बाहर भेजा गया जिनमें अनेक बांग्लादेशी भी शामिल थे। लेकिन बिलखते माता-पिता को अपने बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार जाने की अनुमति नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार हमेशा ही तुष्टिकरण की पोषक रही है राज्य के एक दिवंगत मंत्री के जनाजे में शामिल लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन की कोई कार्रवाई नही हुई परंतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक नेताओं पर किसानों के मुद्दे पर धरना देने पर मुकदमे दर्ज किए गए। आज प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का तांडव हो रहा लेकिन राज्य सरकार कोई कार्रवाई नही कर रही। जबकि रघुवर सरकार में धर्मांतरण को रोकने और संस्कृति संरक्षण के लिये कठोर कानून बनाये गए थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से ऐसे अलोकतांत्रिक निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग की है अथवा विधानसभा भवन में हिंदू, सरना, सिख, जैन और झारखंड में रहने वाले सभी धर्मों के विधायकों के लिए अलग-अलग उपासना कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की है।

    वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय को तुष्टिकरण से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में बहुसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्वतंत्रता का लगातार हनन किया जा रहा है। पिछले दुर्गापूजा में माँ दुर्गा की प्रतिमा को छोटा करने का आदेश जारी किया गया। देश भर में हिंदुओं के प्रमुख धार्मिक स्थल एवं मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे लेकिन झारखंड सरकार ने बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर समेत प्रदेश के सभी मंदिरों को अब तक बंद रखा गया है। कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है ऐसे में बहुसंख्यक विधायकों के लिए भी उनकी भावना का ख्याल रखते हुए विधानसभा में मंदिर निर्माण करने और नियमित हनुमान चालीसा पाठ और आरती की अनुमति दी जानी चाहिए।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबर जैसे लोगो द्वारा जिला पुलिस को बदनाम करने की साजिश विफल ,उल्टे कार्रवाई करे प्रशासन :अप्पू तिवारी
    Next Article मुख्यमंत्री के आदेश के बाद मानव तस्करी की शिकार आदिवासी युवती नेपाल से हुई एयरलिफ्ट

    Related Posts

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    May 12, 2025

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में तेज गर्मी ने ली कार को चपेट में, चलती वेगनआर में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    गुमला के युवक ने पाक के पक्ष में सोशल मीडिया में किया प्रचार हिन्दू संगठनों में आक्रोश पुलिस ने लिया हिरासत में

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.