Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनी सुगंधा की ख़ुद को समर्पित एक सत्य व्यंग
    Headlines साहित्य

    सोनी सुगंधा की ख़ुद को समर्पित एक सत्य व्यंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2021No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैं शाइरा मैं शाइरा बनी बनाई शाइरा,
    कोई न मुझको छू सकेगा,है फ़लक बड़ा मिरा।
    न इल्म है ज़रा सा भी अरूज़ का न ज्ञान है,
    असातिज़ा हैं दोस्त और बड़ा मेरा जहान है।
    हरेक पोस्ट पर मिलूं हरेक चैट धाम में,
    मिली हूं व्हाट्स एप पर मिली हूँ इंस्टाग्राम में।
    सदा लगी रहूं मैं चैट या कि सेल फोन में।
    भरे हैं रब्त मतलबी ही दिल के ख़ाली कोन में।
    किसी से बात मैं करूँ किसी के कान मैं भरूँ।
    है शान ऊंची गुरु कृपा से मैं किसी से ना डरूं।
    इसी तरह से चल रहा जी मेरा कारबार है।
    क़रार हर क़रार से मिलन को बेक़रार है।
    जुगाड़ से बड़े बड़े मिले हैं मुझको मंच भी,
    न शर्म है हया नहीं न लाज मुझको रंच भी।
    न लिख सकूं मगर मुशायरे बड़े बड़े पढूं,
    बनाके सीढियां किसी को मैं शिखर तलक बढूँ।
    है रंग रूप सोहना स्वरों में है मिठास भी,
    है साथ साथ नाम और नोट का उजास भी।
    वो दूर मुझसे ही रहे चरित्र में हो जो खरा,
    मैं शाइरा मैं शाइरा बनी बनाई शाइरा…..

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनी सुगंधा की ख़ुद को समर्पित एक सत्य व्यंग
    Next Article शिक्षा क्रांति ही नहीं, शिक्षक क्रांति हो

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.