Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी
    Breaking News Headlines

    कोविड-19 के कारण भारत में फंसे विदेशियों के वीजा की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि गुरुवार को 30 सितंबर तक बढ़ा दी. उन्हें वीज़ा विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ को आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. प्रवक्ता ने बताया कि मार्च, 2020 से पहले विभिन्न प्रकार के वीजा पर भारत में आए कई विदेशी नागरिक वैश्विक महामारी के कारण हवाई सेवा निलंबित होने की वजह से देश में फंस गए थे, इसलिए यह फैसला किया गया.उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने इन विदेशी नागरिकों के लिए नियमित वीजा या ई-वीजा या ठहरने की अवधि में बिना किसी जुर्माने के नि:शुल्क विस्तार देकर उन्हें भारत में रहने की सुविधा प्रदान की थी. प्रवक्ता ने कहा, यह सुविधा वर्तमान में 31 अगस्त, 2021 तक उपलब्ध है और अब केंद्र सरकार ने इसकी अवधि 30 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी है. ऐसे विदेशी नागरिकों को 30 सितंबर, 2021 तक अपने वीजा के विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ / एफआरओ को कोई आवेदन देने की आवश्यकता नहीं होगी.वे देश से बाहर जाने से पहले ई-एफआरआरओ पोर्टल पर बाहर जाने की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिकारी बिना किसी जुर्माने के यह अनुमति नि:शुल्क देंगे. प्रवक्ता ने कहा कि यदि कोई 30 सितंबर के बाद भी वीजा की अवधि में विस्तार चाहता है, तो वह ऑनलाइन ई-एफआरआरओ मंच पर भुगतान के आधार पर आवेदन कर सकते हैं, जिस पर अधिकारी मौजूदा दिशा निर्देशों के अनुसार पात्रता के अनुसार विचार करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ने दी चेतावनी: वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुके लोग ही सामूहिक कार्यक्रमों में लें हिस्‍सा
    Next Article सुपरटेक मामला: SIT गठि‍त, CM योगी ने 15 दिन में मांगी पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.