Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन मिशन रहा कामयाब: जो बाइडन
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, लेकिन मिशन रहा कामयाब: जो बाइडन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अफगानिस्तान से अमेरिका की अशांत वापसी पर तीखी आलोचना का सामना करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को संबोधित किया. आखिरी अमेरिकी सी-17 विमान काबुल से लौटने के चौबीस घंटे बाद, बाइडन ने अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध को खत्म करने और 31 अगस्त की समय सीमा से पहले सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस लेने के अपने फैसले का जोरदार बचाव किया. भारतीय समयानुसार मंगलवार मध्यरात्रि में दिए अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरा मानना है कि ‘यह सही, बुद्धिमानी भरा और सर्वोत्तम निर्णय है. अफगानिस्तान में युद्ध अब समाप्त हो गया है. युद्ध को खत्म करने के मुद्दे का सामना करने वाला चौथा राष्ट्रपति हूं… मैंने इसे खत्म करने के लिए अमेरिकियों से वादा किया और अपने वादे का सम्मान भी किया.’ व्हाइट हाउस के एक भाषण में उन्होंने कहा, ‘मैं इस युद्ध को हमेशा के लिए आगे नहीं बढ़ाने वाला था.’बाइडन ने कहा कि मैं इस फैसले की जिम्मेदारी ले रहा हूं. लोगों का कहना है कि यह फैसला हमें पहले लेना चाहिए था. मैं इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि अगर यह पहले होता तो वहां अराजकता का माहौल हो जाता और गृहयुद्ध की स्थिति हो जाती. ऐसे में बिना चुनौती और खतरे के वहां से निकला नहीं जा सकता था.उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान के बारे में यह फैसला सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित नहीं है. यह अन्य देशों पुनर्निर्माण के लिए सैन्य अभियानों के एक युग को भी खत्म करने जैसा है.’ बाइडने ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में जो किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता. अमेरिकी विमानों से लोगों को एयरलिफ्ट करने की प्रशंसा करते हुए बाइडन ने कहा कि लोगों को पेशेवर तरीके से निकाला गया और हमने जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने दावा कि करीब 1 लाख 25 हजार से अधिक लोग एयर लिफ्ट किए गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाई जंप में भारत को दोहरी सफलता, मरियप्पन को सिल्वर और शरद ने जीता ब्रॉन्ज
    Next Article खेत पर काम कर रहे 8 लोगों पर गिरी बिजली, 3 की हुई मौत

    Related Posts

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.