Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीकाकरण अभियान में आज 29252 लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का डोज, किसी एक दिन के टीकाकरण आंकड़े में अब तक का सर्वाधिक
    Breaking News झारखंड

    टीकाकरण अभियान में आज 29252 लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का डोज, किसी एक दिन के टीकाकरण आंकड़े में अब तक का सर्वाधिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीकाकरण अभियान में आज 29252 लोगों को लगाया गया कोविड वैक्सीन का डोज, किसी एक दिन के टीकाकरण आंकड़े में अब तक का सर्वाधिक

    पूर्वी सिंहभूम जिलेवासियों के सहयोग से टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक सन्चालित किया जा रहा है जिसका प्रतिफल यह है कि आज एक दिन में अब तक का सर्वाधिक 29252 लोगों को कोविड वैक्सीन का डोज दिया गया। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़कर कोविड वैक्सीन का डोज लेते हुए कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हो सकें इस दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने परिजन, आस पड़ोस के लोगों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला को कोरोना संक्रमण से मुक्त किया जा सके।गौरतलब है कि इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 25 जून 2021 को 22 हजार 337, 23 अगस्त 2021 को 22 हजार 491, 24 अगस्त को 22 हजार 730 तथा 29 अगस्त 2021 को 25 हजार 758 लोगों को कोविड टीका लगाया गया था।

    वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग-सह-एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी घोषित कोविड 19 की चुनौतियों के सामने ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से आच्छादित करने का प्रयास है ताकि कोरोना संक्रमण से सभी सुरक्षित हो सकें। उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य मे लगे पदाधिकारी/मेडिकल टीम व अन्य सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही पूरी टीम के सामूहिक प्रयास से ससमय शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जायेगी । साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपना व अपने परिजनों का टीकाकरण नजदीकी सेंटर पर जाकर अवश्य करायें ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 ऋतुराज भारद्वाज का शव हथिदह में मिलने से सनसनी परिजनों में मचा कोहराम
    Next Article केबुल टाउन की समस्या को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो से मिले भाजपाई

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.