Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15000 लोगों को सदस्य बनाएंगे एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ता
    बिहार बेगूसराय

    15000 लोगों को सदस्य बनाएंगे एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    15000 लोगों को सदस्य बनाएंगे एबीवीपी नगर इकाई के कार्यकर्ता

    जिला एवं विभाग बैठक के निमित्त प्रदेश संगठन मंत्री का आगमन

    बेगूसराय चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई की विस्तारित बैठक जी डी कॉलेज के दिनकर सभागार में आयोजित की गई l बैठक में 1 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान में नगर इकाई का लक्ष्य ,आगामी अभ्यास वर्ग हेतु तैयारी एवं शैक्षणिक आंदोलन को लेकर विमर्श किया गया।पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि संगठन भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की वाहक है। संगठन का ध्येय वाक्य है – ज्ञान, शील, एकता । बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार एवं अभीगत कुमार ने कहा कि इस वर्ष बेगूसराय नगर इकाई 15000 लोगों को एबीवीपी का सदस्य बनाएगी ,जिसमें हाई स्कूल से लेकर उच्चतम कक्षा तक के छात्र छात्रा होंगे साथ ही शिक्षक कार्यकर्ता भी एबीवीपी के सदस्य बनेंगे l इस हेतु संगठन का विस्तार जिले के कोने कोने में होगा।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम वत्स एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार का आगमन बेगूसराय हुआ है l इस दौरान वे 29 तारीख को हर्ष गार्डन में जिला बैठक एवं विभाग बैठक लेंगे जिसमें आगामी प्रदेश अभ्यास वर्ग की तैयारी एवं इससे संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे l कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज एवं राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि आज भी विद्यार्थी परिषद राष्ट्र भावना के साथ समाज के बीच कार्यरत है, ताकि भारत की आजादी के उपरांत ही देश पर राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रभाव को कम किया जा सके एवं भारतीय एकता को और मजबूत बनाया जाए l जी डी कॉलेज छात्रा प्रमुख सोनाली कुमारी एवं सुगंधा कुमारी ने कहा कि छात्राएं विशेष रूप से विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं क्योंकि उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार का मंच प्रदान करने वाला एकमात्र संगठन एबीवीपी ही है, जिसके बैनर के नीचे छात्रा का सशक्तिकरण भी होगा l मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपी कुमार, दिव्यम कुमार, बंटी गौतम ,निशांत झा ,सुनील कुमार, कुमार अमन अजीत कुमार गौरव रोशन कुमार गोलू छोटू विक्रम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय करेगी नवचयनित शिक्षकों का अभिनंदन
    Next Article जलजमाव के कारण बछवाड़ा मंसूरचक पथ को दूसरे दिन भी किया जाम

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.