शहीद मनोहर कुंकल का अंतिम संस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव दोकट्टा में सैन्य सम्मान के साथ किया गया
अमरनाथ गुफा के सुरक्षा में तैनात हवलदार शहीद मनोहर कुंकल के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव दोकट्टा में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी श्री शशीन्द्र बड़ाईक, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री दिलीप खलखो, मंझारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित शोकाकुल ग्रामीण उपस्थित रहे। पदाधिकारी के द्वारा शहीद के परिजन से भेंट कर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

