Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खँजहापुर महिला हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज
    अपराध बिहार बेगूसराय

    खँजहापुर महिला हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खँजहापुर महिला हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

    चन्दन शर्मा ब्युरो मुंगेर प्रमंडल
    बेगूसराय : चेरियाबरियारपुरक्षेत्र के खांजहांपुर पंचायत के करोड़ गांव स्थित वार्ड नंबर-16 सूरजनगर मे महिला हत्याकांड मामले में प्रार्थमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार हताहत महिला के पिता फुलेन शर्मा ने थाने में आवेदन देकर कांड संख्या- 175/2021 के तहत मामला दर्ज कराया है. जिसमें हताहत महिला के पति संतोष शर्मा उर्फ मुन्ना एवं उसके पिता रामचंद्र शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्रार्थमिकी अनुसार महिला द्वारा अपने पति को नशाखोरी से रोकने के कारण ही उसकी हत्या कर दी गई. बताया जाता है आए दिन पति नशापान करके घर आता था. तथा गाली गलौज करते हुए अमानवीयता पूर्ण तरीके से बेरहमी के साथ पिटाई कर देता था. जिसकी सूचना प्रायः महिला द्वारा अपने मायके भेज दी जाती थी. घटना के दिन भी संतोष नशा की हालत मे घर पहुंचा. इस दौरान दोनों पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी. हालांकि आसपास के लोगों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया. चूंकि प्रायः इस तरह की घटना आम हो गई थी. परंतु महिला के पति एवं ससुर ने रात के अंधेरे में योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शौचालय के टंकी मे डाल दिया. तथा उपर से ईंट भरा बोड़ा डाल दिया. ताकि शव ठिकाना लग जाए. तथा सुबह सवेरे दोनों बच्चे को उसके ननिहाल पहुंचा कर यह कहते हुए निकल गया कि आपकी पुत्री लड़ाई झगड़ा कर रात के अंधेरे में भाग गई. तत्पश्चात मायके वाले भी खोजने के लिए निकल पड़े. खोजबीन के क्रम में जब अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो घर खाली था. जबकि शौचालय के टंकी के ढक्कन मे नया सीमेंट बालू लगा मशाला देखकर चौंक गया. जब शौचालय के ढक्कन को हटाया तो महिला के शव का पैर फुलकर उपर निकल आया था. तब जाकर मायके वालों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. इस प्रकार महिला के भाग जाने संबंधी पति एवं ससुर द्वारा लगाए जा रहे आरोप का पटाक्षेप हो गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएआईएसएफ नेताओं ने मुफ्त शिक्षा कानून का आदेश काॅलेज कैंपस में चिपकाते हुए आक्रोश पूर्ण किया प्रदर्शन
    Next Article युवा विकास मोर्चा की बैठक आयोजित रेलप्रशासन के खिलाफ होगा अनिश्चितकालीन धरना

    Related Posts

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    October 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.