भाजपा आजादनगर महिला मोर्चा अध्यक्ष यास्मीन खातून के घर पथराव की खबर सुनकर खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं कुलवंत सिंह बंटी आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा खातून के साथ उनके निवास पर मिले और कहा कि पार्टी हर संभव मदद करेगी l यासमीन खातून को अस्वस्थ किया कि भाजपा किसी भी हाल में अपने किसी भी कार्यकर्ता का बाल भी बांका नहीं होने देगी। अगर हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं का बाल भी बांका हुआ तो भाजपा ईट से ईट बजा देगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद , शिंदे सिंह, चंचल भाटिया ,इंदरजीत सिंह इंदर, सुर्खाब, तहसीन हाशमी ,शादाब, शाहिद इकबाल ,इंद्रजीत सिंह , मेहरून्निसा ने यासमीन खातून से मिलकर घटना की पुरी जानकारी ली तथा उचित जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया।