Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 140 दिन बाद अनलॉक हुआ बिहार
    Breaking News Headlines बिहार

    140 दिन बाद अनलॉक हुआ बिहार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना वायरस के मामलों पर लगाम लगने के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार धीरे-धीरे लोगों को सहूलियत दे रही है. इसी कड़ी में आज यानी गुरुवार से राज्य में अनलॉक-6 लागू हो गया है. 140 दिनों बाद राज्य अनलॉक हुआ है. इस साल गत 9 अप्रैल से राज्य के सभी धार्मिक स्थल बंद थे, जिन्हें खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया है. इसके अलावा दुकानें, मॉल, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है. साथ ही लोगों से कोविड अनुकूल व्यवहार करने की अपील की गई है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया. मुख्यमंत्री ने स्वयं दोपहर एक बजे ट्वीट कर यह जानकारी दी. राज्य में 26 अगस्त से 25 सितंबर तक अनलॉक-6 लागू रहेगा.गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि सभी धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुलेंगे. संबंधित धार्मिक स्थल का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि वहां आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनने समेत कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन हो.राजगीर स्थित कुंड भी आम जनता के लिए खोला जाएगा. कुंड में स्नान के लिए आने वाले व्यक्तियों की रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांच कराई जाएगी. इस जांच से वैसे व्यक्ति मुक्त रहेंगे, जिनके पास 72 घंटों में आरटीपीसीआर की निगेटिव जांच रिपोर्ट हो.सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, कोचिंग, तकनीकी संस्थान तथा पहली से 12 वीं तक के स्कूल सामान्य रूप से सौ फीसदी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे. एक दिन में 50 प्रतिशत उपस्थिति की बंदिश हटा दी गई है. राज्य सरकार के आयोगों, पर्षद, बोर्डों एवं अन्य समतुल्य संस्थानों तथा राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और विद्यालयों द्वारा सभी प्रकार की परीक्षाएं आयोजित होंगी. परीक्षा के दौरान कोविड अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों को विदेश नीति पर सकारात्मक सोच रखने की जरूरत अन्यथा आतंकवाद पर काबू पाना असंभव
    Next Article तालिबान ने टोलो न्यूज के पत्रकार की कर दी हत्या

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.