Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
    Uncategorized

    अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 26, 2021Updated:August 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा अवैध व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न*

    आज दिनांक 26 अगस्त 2021 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया की एनजीटी के नियमानुसार खान एवं भूतत्व विभाग ने मानसून अवधि में अर्थात 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू के खनन पर रोक जारी है। एनजीटी के नियमानुसार अवैध खनन ना हो संबंधित अधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा इस संबंध स्पष्ट किया गया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन या अन्य कार्यों में बालू की आवश्यकता हेतु भंडारण से ही बालू का उठाव करना है। जिला खनन पदाधिकारी को 10 जून के पूर्व के बालू के भंडारण कितना किया गया हैं इसका प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया साथ ही कहा कहा भंडारण स्थल चिन्हित किया गया हैं इससे संबंधित भी प्रतिवेदन दे।

    उपायुक्त ने वन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सभी मुहाने की भराई कराने हेतु सख्त निर्देश दिया साथ ही उसका देखभाल करना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया। उन्होंने ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र में अवैध खनन के फल स्वरूप बने मुहाने/ गड्ढे की डोजरिंग कर पूर्ण रूप से भराई करने हेतु कोलियरी प्रबंधन को सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारी को रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी ना हो सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया गया।

    एस0पी0 माइन्स चितरा, देवघर से रेलवे साइडिंग जामताड़ा लाने के लिए योग्य वाहनों का उपयोग, तिरपाल से ढंक कर कोयला का प्रेषण करने, रेडियम युक्त पट्टी साथ ही जीपीएस लगाने का निदेश महाप्रबंधक एसपी माइन्स चितरा को दिया गया। रास्ते में कोयला की चोरी नहीं हो इसका ध्यान रखते हुए कोयला चोरी करने वाले व्यक्ति पर विधि सम्मत करवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार सिन्हा (भा.पु.से.), अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, ज़िला खनन पदाधिकारी श्री राजाराम प्रसाद,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला, महाप्रबंधक एस पी माइन्स चितरा एवं सर्व श्री ईसीएल पाण्डेश्वर क्षेत्र प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुबिली पार्क की सुविधाएं बढ़ाई जाए, मरीन ड्राइव की ओर से एक अन्य प्रवेश द्वार बनाया जाए: भाजपा
    Next Article जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन की पुनर्गठन

    Related Posts

    भारतीय सेना के जवान दीप नारायण सिंह का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो उमड़ा जनसैलाब

    May 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. बालिका विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    May 21, 2026

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    May 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.