Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गैंगरेप के दौरान काट दिए थे पीड़िता के स्तन, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा
    Breaking News Headlines

    गैंगरेप के दौरान काट दिए थे पीड़िता के स्तन, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चूरू. करीब 5 साल पहले वर्ष 2016 में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में चूरू की विशेष कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अभियुक्तों ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया था. हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए चाकू से पीड़िता के स्तन तक काट दिए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी/एसटी कोर्ट की विशिष्ट न्यायधीश मधु हिसारिया ने अभियुक्त राम सिंह और जयदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई. वारदात के बाद 26 वर्षीय पीड़िता ने चूरू जिले के भानीपुरा थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया था.विशेष लोक अभियोजक अजीत सिंह राठौड़ ने बताया कि 5 साल पहले चूरू जिले के भानीपुरा थाने में ग्रामीण क्षेत्र की पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था. रिपोर्ट में पीड़ि‍ता ने बताया था कि देराजसर गांव निवासी राम सिंह और जयदीप सिंह ने शराब के नशे में रात में उनके घर में घुसकर चाकू की नोंक पर बारी-बारी से रेप किया. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उनके स्तनों पर चाकू से वार किया था.आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो जाने पर भानीपुरा पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया. बाद में पुलिस ने गहन अनुसंधान कर आरोपी राम सिंह और जयदीप सिंह के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया. केस में कुल 14 गवाह पेश किए गए. सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को गैंगरेप का दोषी करार दिया. अनुसूचित जाति-जनजाति कोर्ट की विशेष न्यायधीश मधु हिसारिया ने अभियुक्त राम सिंह और जयदीप सिंह को आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामले में सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक अजीत सिंह राठौड़ और एडवोकेट जगदीश कस्वां ने की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतालिबान ने अमेरिकी सेना के हथियार और गाड़ियों को लूट लिया
    Next Article कहलगांव शहर में घुसा पानी, दर्जनों गांवों का सड़क से टूटा संपर्क

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.