Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुलगाम में बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद रात भर से जारी है मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकी ढेर
    Breaking News Headlines

    कुलगाम में बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद रात भर से जारी है मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकी ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुलगाम. म्मू कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेर लिया है जिनके साथ रातभर से मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है. एनकाउंटर वाले इलाके से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. आतंकियों ने उस वक्त हमला कर दिया था जब बीएसएफ का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था. ये हमला भी हाईवे पर हुआ है. इस आतंकी हमले में अभी तक दो जवान और दो आम नागरिकों के घायल होने की खबर है.पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे कुलगाम के मालपोरा मीर बाजार इलाके के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीएसएफ के काफिले पर आतंकियों ने फायरिंग की. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस और सेना के बल तुरंत इलाके में पहुंच गए और आतंकवादियों को भागने का कोई मौका न मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे बंद कर दिया. हालांकि, आतंकवादी पास की एक बड़ी इमारत में शरण लेने में कामयाब हो गए.
    अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी के कारण, एक सीआरपीएफ, एक सेना के जवान और दो नागरिकों को गोलियां लगीं और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस महानिरीक्षक, कश्मीर और जीओसी, विक्टर फोर्स तुरंत मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे, निगरानी की और फील्ड अधिकारियों को आगे के निर्देश दिए.ऑपरेशन जारी है और इसमें समय लग सकता है क्योंकि जिस इमारत में आतंकवादियों ने शरण ली है वह एक विशाल कंक्रीट की इमारत है और संपाश्र्विक क्षति को कम करने के लिए सभी संभव सावधानी बरती जा रही है. दो शीर्ष अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अभी भी मुठभेड़ स्थल पर हैं और चल रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में 5 पांच साल में मिल जाएगी 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी: सीएम योगी
    Next Article राजद प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.