Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभिन्न कॉलेज में रिक्त पदों को भरें: हेमन्त सोरेन
    Breaking News झारखंड

    विभिन्न कॉलेज में रिक्त पदों को भरें: हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योजना बनानी होगी। अन्यथा हम राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं दे सकेंगे। झारखण्ड के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कुलपति के साथ बैठक कर नियुक्ति में आ रही अड़चनों को यथाशीघ्र दूर करें। ताकि छात्रों की शिक्षा में किसी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। विभिन्न कॉलेजों में लाइब्रेरी की स्थिति ठीक नहीं है, उसे ठीक करें। ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन लाइब्रेरी और छात्रों की मांग के अनुरूप पुस्तकों की उपलब्धता होनी चाहिए। विश्वविद्यालय प्रबंधन देश के अन्य राज्यों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा के विभिन्न माध्यमों का आंकलन करे, जिससे यहां के छात्रों को भी बेहतर शिक्षा से आच्छादित किया जा सके। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निदेश दे रहे थे।

    राज्य के बच्चों को प्राथमिकता मिले

    समीक्षा बैठक के क्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य में पीपीपी मोड पर स्थापित होने वाली संस्थानों की दिशा में किये गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापित होने वाले निजी विश्वविद्यालयों या संस्थानों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से विभाग अवगत कराएं। यह तय हो कि इन संस्थानों/ विश्वविद्यालयों में झारखण्ड के अधिक से अधिक बच्चे पढ़ सकें।

    बोकारो महिला कॉलेज की स्थिति सुधारें

    मुख्यमंत्री में कहा कि बोकारो महिला कॉलेज की स्थिति सुधारें। सेल से वार्ता कर भवन लें और उस भवन में महिला कॉलेज को शिफ्ट करें। निर्मित अभियंत्रण कॉलेज के भवनों का उपयोग करें। जहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई नहीं हो रही है वहां उसे डिग्री कॉलेज की पढ़ाई में उपयोग करें। इससे पूर्व क्षेत्र के बच्चों की मांग का आंकलन अवश्य करें, तत्पश्चात निर्णय लें।

    इनकी भी ली जानकारी
    मुख्यमंत्री ने विभागन्तर्गत नव निर्मित, निर्माणाधीन महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, महिला महाविद्यालयों की स्थापना संबंधी परियोजनाओं की जानकारी ली। साथ ही, शिक्षा में गुणवत्ता को समाहित करने के लिए झारखण्ड एजुकेशन ग्रिड का प्रेजेंटेशन देख अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

    बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री के.के खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, निदेशक उच्च शिक्षा श्री ए. मुथु कुमार, निदेशक तकनीकी शिक्षा श्री अरुण कुमार, विशेष सचिव श्री कमलेश्वर प्रसाद,उप निदेशक डॉ विभा पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओ पर प्रहार है क्योंकि झामुमो में दरार है :कन्हैया सिंह
    Next Article यूपी में 5 पांच साल में मिल जाएगी 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी: सीएम योगी

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.