Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टोक्यो ओलंपिक: भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद जीता हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल
    Breaking News खेल

    टोक्यो ओलंपिक: भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद जीता हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टोक्यो. भारत ने आखिरी बार हॉकी में ओलंपिक मेडल 1980 में जीता था, 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक मेडल जीतकर मनप्रीत एंड कंपनी ने इतिहास रच डाला है. भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराकर ब्रोन्ज मेडल पर कब्जा किया. हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है. भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है. पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की. सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने बेल्जियम के खिलाफ की गई गल्तियों से सबक लेते हुए इस मैच में बेहतर प्रदर्शन किया. भारत की ओर से सिमरनजीत सिंह ने दो, जबकि हरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किए.पहले क्वार्टर में 0-1 से पिछड़ने के बाद दूसरे क्वार्टर में स्कोर 3-3 का हो गया था. तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम जर्मनी पर काफी हावी होकर खेली और टीम को इसका फायदा भी मिला. पहले क्वार्टर का स्कोर 0-1 था, फिर दूसरे क्वार्टर में स्कोर 3-3 का रहा. तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने जबर्दस्त पलटवार करते हुए स्कोर 5-3 कर दिया. चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी ने गोल दागकर स्कोर 4-5 कर दिया. श्रीजेश ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और जर्मनी के गोल के मौकों को नाकाम किया. आखिरी के तीन मिनट में भारत ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर जर्मनी को दिया. श्रीजेश और भारतीय डिफेंडर्स ने जर्मनी को इस मौके का फायदा नहीं उठाने दिया. भारत को सेमीफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जर्मनी को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देश पर नक्शा विचलन कर घर बनाने वाले पर हुई कार्रवाई विरोध करने पर एफ आई आर
    Next Article पहले पति ने दिया तीन तलाक फिर हलाला के नाम पर देवर ने किया महिला से दुष्कर्म

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    September 15, 2026

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    September 15, 2026

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    September 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    “खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.