भाजयुमो पोटका मंडल में परिचायात्मक बैठक सम्पन्न
पोटका की पूर्व लोकप्रिय विधायका श्रीमती मेनका सरदार की उपस्थिति में व पोटका मंडल अध्यक्ष जादूपति गोप की अध्यक्षता में आज परिचयात्मक बैठक हाता में सम्पन्न हुई।
आज के इस परिचयात्मक बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह , जिला महामंत्री भाजयुमो सूरज सिंह , भाजपा जिला मंत्री मनोज राम , भाजयुमो जिला मंत्री गणेश सरदार , मंडल अध्यक्ष सुदीप कुमार डे मुख्य रूप से शामिल हुए!
पोटका की पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार ने कहा युवाओं को अपने क्षेत्र में ध्यान देना है आने वाले पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेना है युवाओं को कड़ी मेहनत करना है अपने बूथ को मजबूती देने के लिए अपील की ताकि आने वाले समय हर चुनेतियो को स्वीकार करना होगा
भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने सभी पधाधिकारी कार्यकर्ता गण को पार्टी का पटा पहनाकर सभी का अभिनंदन किया उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दिए कहा कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्वता है।उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।
महामंत्री सूरज कुमार ने कहा युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने को अपील किए

