Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह से बातचीत के बाद असम-मिजोरम की सरकारों का रुख नरम, दोनों राज्य के सीएम बोले- बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दा
    Breaking News

    अमित शाह से बातचीत के बाद असम-मिजोरम की सरकारों का रुख नरम, दोनों राज्य के सीएम बोले- बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम के बीच चल रहे तनाव को कम करने की कवायद रंग लाने लगी है. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वो बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाएंगे. मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा.जोरामथांगा ने मिजोरम के लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट ना डालें, जिससे हालात खराब हों. जोरामथांगा के बयान का असम के सीएम हेमंत बिस्व शर्मा ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी.गृहमंत्री अमित शाह के साथ रविवार को बातचीत के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि फोन कॉल के दौरान फैसला किया गया कि सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से सार्थक संवाद के जरिये समाधान किया जाए. उन्होंने ट्वीट किया, फोन पर केंद्रीय गृहमंत्री और असम के मुख्यमंत्री से हुई बात के मुताबिक, हम मिजोरम-असम सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक वार्ता के जरिये सुलझाने पर सहमत हुए हैं.

    हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने असम पुलिस को निर्देश दिया है कि मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए. लेकिन हिंसा मामले में जिन पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज है, उन पर मुकदमा चलता रहेगा.

    हेमंत बिस्व शर्मा ने लिखा, मैंने माननीय मुख्यमंत्री जोरामथांगा द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को देखा है. जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा व्यक्त की है. असम हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखना चाहता है. हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. इसी सद्भावना भाव को आगे बढ़ाने के लिए मैंने असम पुलिस को राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने के लिए निर्देश दिया है. हालांकि अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article हॉकी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनायी जगह

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.