Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एएसपी के नेतृत्व वाली टीम ने किया बड़े मामले का खुलासा
    Breaking News अपराध झारखंड

    एएसपी के नेतृत्व वाली टीम ने किया बड़े मामले का खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह आलू मैदान के पास बीती रात हथियार के साथ गिरफ्तार किये गये बाबू पिल्ले व अमित सिंह उर्फ गोलू एक बड़े अपराधी हैं और अपना गैंग चलाते हैं. लूट, छिनताई जैसी बड़ी वारदातों को इस गैंग ने अंजाम दिया है. आज इसका खुलासा परसुडीह थाना में स्वयं एसएसपी डॉ तमिल वानण एवं और सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने किया है. एसएसपी ने बताया कि बर्मामाइंस रेलवे कॉलोनी और परसुडीह लोको कॉलोनी गैंग का अपराधिक क्षेत्र रहा है. रेलवे कर्मियों के घर परिजनों को बंधक बनाकर और उन्हें पिस्तौल का भय दिखाकर इसने लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है. बाबू पिल्ले अपने गैंग का मास्टरमाइंड है. इसकी योजना पर ही गैंग कांड को अंजाम दिया करता था.

    रेलकर्मी को बंधक बनाकर दिया था लूट की बड़ी घटना को अंजाम

    रेलवे कर्मी डी. भास्कर राव को और गतिविधियों की रेकी बाबू पिल्ले ने ही की थी. बाबू पिल्ले करेज कॉलोनी का ही रहने वाला है. एसएसपी ने बताया कि सुंदर नगर गुरुद्वारा के पास कराने वाला अमित सिंह उर्फ गोलू से उसकी मित्रता है. दोनों अपराधिक दोस्त हैं. इसके अलावा तीसरा जवाहर नगर का मोहम्मद रफीक और सोनारी एयरपोर्ट के पीछे बस्ती का रहने वाला सोनू कुमार इसके गैंग के सदस्य हैं. इन चारों ने ही मिलकर कांडों को अंजाम दिया है. रफीक और सोनू फरार होने में सफल हो गए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अमित सिंह उर्फ गोलू और बाबू पिल्लई के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, मैगजीन सहित, छह जिंदा कारतूस, नकद ₹578000, आठ जोड़ा पायल, चांदी का कमरबंद के अलावा 62. 35 ग्राम गलाया हुआ सोना, 3.82 ग्राम गलाया हुआ सोने का गोला के अलावे गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, दो चांदी के सिक्के, सोने की एक अंगूठी, अंगूठी में लगने वाला हरा और लाल दो पत्थर जप्त किया है.

    एएसपी के नेतृत्व वाली टीम ने किया बड़े मामले का खुलासा

    बताया कि की पुलिस की एक टीम ने जिसमें बर्मामाइंस थानेदार इंस्पेक्टर राजू और परसुडीह के थानेदार विमल की दो एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित की गई टीम में शामिल थे इसी टीम ने इस पूरे मामले का उद्भेदन किया है इस टीम ने सबसे पहले सुंदर नगर से अमित सिंह उर्फ गोलू को पकड़ा और उसके पास से पिस्टल मैगजीन बरामद किए उसकी निशानदेही पर साकची के सोनार दुकानदार टीचर्स कॉलोनी निवासी समरेश पाल उर्फ मंटू को पकड़ा गया. उसके पास से बर्मामाइंस से लूटा गया 125 ग्राम सोना गलाया हुआ जब्त किया गया. एसएसपी ने बताया कि सोनार ने बदमाशों को सोना की एवज में ₹2.65 लाख रुपये दिए थे, इसमें से ₹90000 अपराधियों के पास से बरामद कर लिये गये हैं.

    रेलकर्मी के घर से चार लाख नकद के अलावे लाखों की हुई थी लूट

    एसएसपी ने बताया की 28 जुलाई की रात बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी की घटना को अंजाम देने के बाद वे लोग गायब थे. भास्कर के घर से बदमाशों ने चार लाख कैश और आभूषण लूटे थे. बाबू पिल्ले ने इस बात का खुलासा किया कि जुआ खेलने के दौरान भास्कर राव ने उससे ठगी कर ली थी. उसी प्रतिशोध में उसने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. परसुडीह सुंदरनगर, बर्मामाइंस थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. प्रेस वार्ता में एसएसपी और सिटी एसपी के अलावे एएसपी कुमार गौरव, लॉ ऑर्डर डीएसपी फैज अकरम, बर्मामाइंस थानेदार इंस्पेक्टर राजू और परसुडीह के थानेदार विमल किडो भी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह फैंस क्लब ने बांटा जरूरतमंद परिवार के बीच सुखा राशन
    Next Article गुलाब सिंह के ही वंशज महाराजा हरि सिंह ने कश्मीर का सन 1947 में भारत मे विलय किया:धर्म चन्द्र पोद्दार

    Related Posts

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    June 24, 2026

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित ठगी मामले में सचिदानंद प्रसाद और सुरेश प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका दूसरी बार खारिज जमशेदपुर, 24 जून 2026। लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े चर्चित मामले में आरोपियों को एक बार फिर न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। माननीय द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर ने ए.बी.पी. संख्या 728/26 में आरोपी सचिदानंद प्रसाद एवं सुरेश प्रसाद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह मामला एनएच डिमना पारडीह रोड, मानगो , जमशेदपुर स्थित एलीट हॉस्पिटल, अब स्पंद हॉस्पिटल के पूर्व के निदेशकों द्वारा शहर के प्रसिद्ध हृदय विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के साथ लगभग 1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 406 एवं 120 बी के तहत आरोप तय करते हुए उलीडीह थाना द्वारा कोर्ट में चर्जशीट दाखिल किया गया हैं। मामले की सुनवाई 22 जून 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद न्यायालय ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। इसके पश्चात 24 जून 2026 को माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों की दूसरी बार दायर अग्रिम जमानत याचिका को अस्वीकार करते हुए खारिज कर दिया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा एवं अधिवक्ता श्वेता सिन्हा ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा, जबकि आरोपियों की ओर से अधिवक्ता के.एम. सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के इस आदेश को मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रगति माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिला है कि प्रस्तुत तथ्यों, आरोपों की गंभीरता एवं मामले की प्रकृति को देखते हुए न्यायालय ने आरोपियों को इस स्तर पर राहत देना उचित नहीं समझा। प्रकरण की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर भी इस आदेश का महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना है।

    June 24, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.