*प्रेस विज्ञप्ति*
*भरत सिंह फैंस क्लब ने बांटा जरूरतमंद परिवार के बीच सुखा राशन*
जमशेदपुर 1 अगस्त – आज भरत सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने दैनिक मजदूर के परिवार को सुखा राशन देकर सहायता किया! इस खबर की जानकारी देते हुए भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष श्री विक्की कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माचा पटमदा में एक दैनिक मजदूर है जिसका पैर पिछले दिनों एक दुर्घटना में टूट गया! वह अपने परिवार में एक मात्र कमाने वाला व्यक्ति है, इसलिए उसका पैर टूट जाने के कारण इस परिवार का आय का साधन रुक गया है! ऐसे में यह परिवार बड़ी मुश्किल से अपना गुजर-बसर कर रहा है! इसलिए इस मजदूर की पत्नी श्रीमती पूजा सहीस ने हमारे क्लब से सहायता हेतु संपर्क किया एवं हमने इसकी जानकारी श्री भरत सिंह जी को दिया जिसके बाद श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार हम लोगों ने इस परिवार को सूखा राशन दिया ताकि इस परिवार को अपने मुसीबतों से कुछ राहत मिल सके! इस कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिंह, शक्ति सिंह, विक्की श्रीवास्तव, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, संदीप सिंह, राम उदय ठाकुर, मोंटी अग्रवाल, करण गोराई, मनु शर्मा, पप्पू शर्मा, डॉक्टर जिया, दीपक सिंह, विनीत श्रीवास्तव, राजीव कुमार, अमन शर्मा, राजेश सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम आदि लोग उपस्थित थे!

