Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवा साहित्यकार मुकेश रंजन की संस्मरणों पर आधारित किताब “अप्रतिम’ हुआ लोकार्पण
    Breaking News Headlines झारखंड शिक्षा साहित्य

    युवा साहित्यकार मुकेश रंजन की संस्मरणों पर आधारित किताब “अप्रतिम’ हुआ लोकार्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवा साहित्यकार मुकेश रंजन की संस्मरणों पर आधारित किताब “अप्रतिम’ हुआ लोकार्पण

    केबुल वेलफेयर एसोसिएशन के सभागार में शहर के युवा साहित्यकार मुकेश रंजन की संस्मरणों पर आधारित किताब “अप्रतिम’ का आज लोकार्पण समारोह हुआ । इस पुस्तक में मुकेश रंजन ने 20 साल जो साहित्य जगत में बिताएं हैं, उसी दरम्यान जो साहित्यकारों और अन्य क्षेत्र के लोगों से उनके जो आत्मीय संबंध बने, उसी पर मुकेश ने संस्मरणात्मक शैली में करीब 46 आत्मीय लोगों पर लिखा है ।

     

    ऐसे लोगों में मुकेश रंजन के जीवन में आये साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, शिक्षक, कलाकार सभी लोग हैं । आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रसेनजित तिवारी थे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े पदाधिकारी रह चुके हैं, और वर्तमान में तुलसी भवन के मानद महासचिव हैं । इन्होने कहा कि साहित्य को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने की जरूरत है ,उम्मीद है कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद और इससे जुड़े साहित्यकार इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     

     

    इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पत्रकार देवानंद सिंह और लेखक सह व्यवसायी संदीप मुरारका थे । देवानंद सिंह ने कहा कि मुकेश की यह साहित्यिक यात्रा और भी समृद्ध हो और इसके लिए जरूरी है कि वह गंभीरता के साथ इस राह पर बने रहे।
    संदीप मुरारका जी ने कहा कि अब साहित्य को एक नई दिशा देने की जरूरत है ताकि उसकी उपयोगिता और उसकी प्रासंगिकता पहले से ज्यादा दिखाई दे।

     

    इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डाॅ अरुण शर्मा जी थे जिन्होंने पुस्तक अप्रतिम पर प्रकाश डाला । मुकेश के साहित्यिक व्यकित्व पर बोलते हुए डॉ अनीता शर्मा ने कहा कि मुकेश विपरीत परिस्थितियों में भी कलम को थामे हुए है ,यह सराहनीय कार्य है ।
    कवि मुकेश रंजन ने भी अपनी बात रखते हुए बताया कि वह किस प्रकार जीवन के उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए भी साहित्य का ध्वज अपने हाथ में थामे हुए हैं और आगे भी वह साहित्य साधना में लगे रहेंगे।

    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती मंजू ठाकुर कर रही थी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मुकेश और मुकेश जैसे सभी साहित्यकारों को देश निर्माण की दिशा में आगे आना चाहिए और अपनी लेखनी में वह धार पैदा करना चाहिए कि हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनने के पथ पर अग्रसर हो। स्वागत भाषण अधिवक्ता ममता सिंह ने दिया और संचालन डाॅ कल्याणी कबीर का था । धन्यवाद ज्ञापन प्रतिष्ठित रंगकर्मी अनीता सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तराखंड जाने वालों के लिये अच्छी खबर, जरूरी नहीं अब आरटीपीसीआर रिपोर्ट
    Next Article दिवंगत न्यायधीश की पत्नी को दें सरकारी नौकरी- रघुवर दास

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.