
जामताड़ा: नाला डीएसपी मनोज कुमार झा ने बागडेहरी थाना का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने थाना प्रभारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए| इस दौरान डीएसपी ने विभिन्न कागजातों, लंबित कांडों, फरार वारंटी का औचक निरीक्षण किया| डीएसपी ने थाना प्रभारी को थाना परिसर की साफ-सफाई रखने का भी अहम निर्देश दिया| कहा कि वर्षा का मौसम है ,पूरे थाना परिसर व थाना परिसर के आसपास की साफ सफाई रखें| मौके पर थाना प्रभारी बिरजू कुमार साव, एसआई दिलीप कुमार, एएसआई सईद अंसारी ,मनोज हांसदा आदि पुलिस बल मौजूद थे|

