Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा का मूलमंत्र अंत्योदय :डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा का मूलमंत्र अंत्योदय :डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर।।भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जुगसलाई मंडल कार्यसमिति की एक बैठक मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हनु की अध्यक्षता में ऋषि भवन में सम्पन्न हुई जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,जिलाध्यक्ष गुंजन यादव,प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव,जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मंडल प्रवासी नीलू मछुआ उपस्थित थी।बैठक के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ दिनेशानंद गोस्वामीं नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज एक राजनीतिक दल ही नही अपितु एक आंदोलन है।उन्होनें कहा कि भाजपा का मूलमंत्र अंत्योदय है।इसी को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कोरोना काल में राशन वितरण,रक्तदान,ऑक्सीजन एवं अन्य प्रकल्पों के माध्यम से आम जनता की सेवा करने का काम किया है।भाजपा के लिए राजनीति सेवा का माध्यम है।उन्होनें कहा कि आने वाले दिनों में जुगसलाई में नगर परिषद के चुनाव होने है इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार रहें।जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है।भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मान मिलता है।उन्होंने कहा की वे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव लड़ते रहेंगे।राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक एक कामकाजी बैठक होती है।उन्होनें कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य सरकार की विफलता के विरोध में आम जनता को जागरूक करे।अनिल मोदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ जनता को दिलवाएं एवं वैक्सीन कैम्प लगवाकर आम जनता को वैक्सीन दिलवाने के काम करें।बैठक को जिला मंत्री नीलू मछुआ एवं मुरलीधर केडिया नें भी संबोधित किया।बैठक में राजनीतिक प्रस्तव पारित कर जुगसलाई ओवर ब्रिज के जल्द निर्माण एवम शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई।बैठक में कोरोना काल में दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के निधन पर शोक प्रकाश रख उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।बैठक में मुख्य रूप से
    मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, प्रकाश जोशी, वरिष्ठ नेता मुरलीधर केडिया, सांवरलाल शर्मा, चंद्रशेखर दास, उपेंद्र चतरथ, सुंदर गुप्ता, सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), दीपक निषाद, जगदीश लाल, आलोक वाजपेयी, नवलकिशोर बरनवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, शेखर शर्मा, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री बलबीर कौर, तरविंदर भाटिया, पिंटू सैनी, विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष, शिव शर्मा, शैलेश जैन, मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, आई टी सेल प्रभारी विजय शर्मा, मनीष जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनू तिलावत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गणेश रविदास, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिमल केवलका, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अनिल गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य कृष्ण भारद्वाज, इंदर जैन, रिंकू जैन, प्रभाकर, प्रसाद, नीरज शुक्ला, नरेश खिरवाल, डॉ० राणा प्रवीण कुमार, प्रफुल सिंह, सुनील साहू, सुनील सिंह, संजय सोनकर, रविशंकर तिवारी, संजीत पांडेय, पंकज अग्रवाल, राजेश रिंगसिया,अमरदीप सिंह भाटिया, नितिन झा, सुशील देवी, उषा देवी, रेणु अहूजा, बुची देवी, सजन पासवान, सुशील बिरुली, बूथ अध्यक्ष आशीष गुप्ता, विक्रम गोप, नरेश लेखु, रवि रजक, प्रशांत दास, जितेंदर राय, नीरज, सुनील आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंदन शर्मा की खबरें बेगूसराय बिहार से
    Next Article किश्तवाड़ में बादल फटने से चार लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग लापता, एयरफोर्स से मांगी मदद

    Related Posts

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    August 10, 2026

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    August 10, 2026

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुल्तानगंज पहुंची बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की कांवर यात्रा

    रोटरी के ‘कारवां’ सेमिनार में सदस्यता विस्तार पर जोर युवा और महिलाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान

    शिक्षा विभाग की समीक्षा में भवन निर्माण पूरा कराने और छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर

    नगर निकायों की लंबित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो-एन को नए फीचर्स के साथ किया और बेहतर

    श्रावण की दूसरी सोमवारी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कर झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना किया

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.