Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिराज सिंह के बयान से मचा हंगामा, दिल्ली तलब
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिराज सिंह के बयान से मचा हंगामा, दिल्ली तलब

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : एनडीए के तीनों घटक दलों के बीच सीटों का गणित तो सुलझ गया, पर भाजपा के भीतर एक नया झमेला खड़ा हो गया. सोमवार को वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़े तेवर दिखाते हुए सख्त बयानबाजी की. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि उनका सीट बदलना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और रहेंगे. इधर, उनके सख्त तेवर को देखते हुए पार्टी आलाकमान के बुलावे पर सोमवार की देर शाम दिल्ली पहुंचे. दूसरी ओर, भाजपा के विधान पार्षद और बेगूसराय से टिकट को इच्छुक रहे रजनीश कुमार सिंह ने गिरिराज सिंह को सलाह दी है कि वह नवादा का मोह त्याग कर बेगूसराय में चुनाव लड़ने आएं. नाराज गिरिराज को लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी मनाने की कोशिश की है. गौरतलब है कि नवादा की सीट लोजपा को दी गयी है, जबकि मुंगेर की लोजपा सीट जदयू को दी गयी है. झंझारपुर के सांसद वीरेंद्र चौधरी ने वशिष्ठ से की मुलाकात, नीतीश से मांगी समय : भाजपा में अकेले गिरिराज सिंह ही नहीं हैं, जो सीट बदलने की वजह से नाराज हैं. झंझारपुर सांसद वीरेंद्र कुमार चौधरी ने अपनी सीट जदयू को दिये जाने के बाद सोमवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की. उन्होंने जदयू अध्यक्ष से अपनी पार्टी से उम्मीदवार बनाने की अपील की. श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात का समय मांगा है. श्री चौधरी ने कहा कि उन्हें टिकट कट जाने से दुख हुआ है. पर, वो चाहते हैं कि इस बार भी नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन : बातचीत बेनतीजा, कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
    Next Article लोजपा के प्रत्याशी तय, 25 को चिराग का नामांकन

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.