Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोजपा के प्रत्याशी तय, 25 को चिराग का नामांकन
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    लोजपा के प्रत्याशी तय, 25 को चिराग का नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : लोजपा संसदीय बोर्ड की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा सीटों से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगायी गयी. मंगलवार को नामों की आधिकारिक घोषणा हाेने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार हाजीपुर से पशुपति कुमार पारस, जमुई से चिराग पासवान, समस्तीपुर से रामचंद्र पासवान चुनाव लड़ेंगे. वैशाली से एमएलसी दिनेश सिंह की पत्नी वीणा सिंह और नवादा से पूर्व सांसद सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को टिकट मिलना तय है. खगड़िया से महबूब अली कैसर रेस में हैं. चिराग पासवान 25 मार्च को जमुई से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. बैठक के बाद लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इस दुखद सूचना के कारण हम प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर रहे हैं. जल्दी ही नामों की घोषणा होगी. चिराग ने कहा, लोजपा के खाते में छह सीटें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई , नवादा और खगड़िया आयी हैं. अधिकतर सीट सीटिंग हैं. इससे हमको बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ी. चिराग का इशारा उम्मीदवारों के चयन के नामों को लेकर था. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक सीट पर फेरबदल हुआ है. मुंगेर की जगह नवादा लोजपा के खाते में आयी है. बैठक में पार्टी सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस समेत कई बड़े नेता शामिल हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिराज सिंह के बयान से मचा हंगामा, दिल्ली तलब
    Next Article यह लोकसभा चुनाव नहीं महाभारत है, कौन पांडव और कौन कौरव?

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.