Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका 3 दिवसीय गंगा यात्रा पर निकलीं, कहा- चुनाव जनता के लिए चुनौती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    प्रियंका 3 दिवसीय गंगा यात्रा पर निकलीं, कहा- चुनाव जनता के लिए चुनौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भदोही (उप्र): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जनता के लिए अगला लोकसभा चुनाव एक चुनौती है और उसे यह तय करना होगा कि वह नफरत और फरेब की राजनीति चाहती है या विकास की. प्रयागराज से वाराणसी के बीच गंगा नदी में 100 किलोमीटर के सफर पर निकली प्रियंका ने अपने पहले पड़ाव के तहत भदोही के सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किये और कहा, आप (जनता) के लिए यह चुनाव नहीं, बल्कि चुनौती है. उसे वोट दीजिये, जिसके लिए आपका दिल धड़कता है. उन्होंने कहा, आपकी तरह हम भी थक गये हैं, ऐसी सरकार से जो हमारे संविधान और संस्थाओं को बिगाड़ना चाहती है, जो हमारी जनता की आवाज नहीं सुनती. हम सब आपके साथ खड़े हैं. हम इस देश में बदलाव इसलिए करना चाहते हैं, क्योंकि हम देश में ऐसी राजनीति लाना चाहते हैं, जो सिर्फ और सिर्फ आपका विकास करे. मैं पूरी उम्मीद रखती हूं कि आप सभी समझकर अपना वोट देंगे और कांग्रेस को वोट देकर देश को आगे बढ़ायेंगे. कांग्रेस महासचिव ने कहा, राजनीतिक शक्ति उसे कहते हैं, जो सबकी बात सुने. आप अपने क्षेत्र को देखें, बुनकरों की क्या हालत हुई है. जीएसटी की वजह से आपका 60 प्रतिशत कारोबार बंद हो चुका है. क्या आज किसी किसान को अपनी उपज का दाम मिल रहा है? बीज खरीदने के लिए कर्ज लेना पड़ता है. आपको मालूम है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया. इसे राजनीतिक शक्ति कहते हैं. इसे पहचानिये. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा, जो लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आपके सामने सीना तानते हैं, उन्हें पहचानिये. सरकार और देश बातों से नहीं चलते. आप किसी राजनीतिक पार्टी या किसी नेता के लिये मत सोचें, आप अपने भविष्य के लिए सोचें. प्रियंका ने कहा कि विघटनकारी और छलावे से भरी इस राजनीति को ठीक करने का काम कांग्रेस नहीं, बल्कि जनता करेगी. आप भाजपा नेताओं को समझायें कि अगर वे झूठे वादे करेंगे तो आप उनका समर्थन नहीं करेंगे. जब तक आपके विकास के मुद्दे चुनाव में ना उठेंगे, तब तक आप समर्थन नहीं करेंगे. शक्ति आपके हाथों में है. इस बात को हल्के में मत लीजिये. आपने हम सबको बनाया है. आप इस देश की हिफाजत करेंगे. उन्होंने अपने भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भावनात्मक अंदाज में कहा, मैंने और मेरे भाई ने बहुत संघर्ष देखे हैं, अपने पिता की शहादत देखी है. हमने अपने परिवार के सदस्यों का इस देश के लिए बलिदान देखा है. हम जानते हैं कि जनता की मांग, उसकी समस्या, उसकी आशाएं महत्वपूर्ण हैं. हमने यह सीखा है. राहुल जी आपकी भलाई चाहते हैं, और कुछ नहीं. उनको सत्ता का कोई शौक नहीं है.

    इसके पूर्व, कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने प्रयागराज में लेटे हनुमान के दर्शन किये और विधि-विधान से गंगा की आरती तथा पूजा करने के बाद क्रूज बोट से अपनी प्रयागराज से बनारस की तीन दिवसीय यात्रा मनैया घाट से शुरू की. प्रियंका की यह यात्रा छह संसदीय क्षेत्रों प्रयागराज, फूलपुर, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी से होकर गुजरेगी. उनकी तीन दिवसीय यात्रा 20 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संपन्न होगी. रैली के बाद प्रियंका सीतामढ़ी स्थित जानकी मंदिर के गेस्ट हाउस चली गयीं, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची सदर अनुमंडल क्षेत्र में मतगणना होने तक  धारा-144 लागू कर दी गयी है
    Next Article महागठबंधन : बातचीत बेनतीजा, कांग्रेस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.