थाना परिसर में ईद उल अजहा(बकरीद) को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
नावकोठी(बेगुसराय):-प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया । इस बैठक की अध्यक्षता नावकोठी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने किया । बैठक में थाना अध्यक्ष नावकोठी राजीव कुमार रंजन , अंचलाधिकारी राकेश सिंह यादव ,इंस्पेक्टर संजय कुमार व प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध व्यक्तियों ने हिस्सा लिया ।
मौके से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा कि बकरीद को लेकर सरकार के द्वारा सरकारी दिशा निर्देश जारी किया गया । जिसमे कोरोना प्रोटोकॉल को मद्देनजर रखते हुए बकरीद मनाने का दिशा-निर्देश दिया गया ।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा की प्रखण्ड क्षेत्र में शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न होने की परंपरा रही है,वैश्विक कोरोना महामारी के चलते धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि कोरोना के खतरे को मद्देनजर बकरीद के अवसर पर ईदगाह और मस्जिदों में होने वाले सामुहिक नमाज को मुस्लिम भाई सोशल डिस्टेंसिग के साथ अपने-अपने घर पर ही अदा करें । मस्जिद और ईदगाह में सामुहिक नमाज अदा नही करे । जानवरो की कुर्बानी घर पर ही करने का दिशा निर्देश दिया गया । वही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने वाले पर कार्रवाई की भी बात कही ।
मौके पर पंसस अजीत सिंह, सरपंच भगवान सिंह, नीतीश जैसवाल , मोहम्द इकबाल, पूर्व पंसस सुरेंद्र पासवान, गणेशशंकर सिंह, सरपंच मृत्युंजय सिंह, पंसस अनिता देवी, सुभाकर मिश्रा , मुक्ति सिंह,जयजयराम महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

