Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य कुणाल षाड़ंगी की पहल के बाद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य कुणाल षाड़ंगी की पहल के बाद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य कुणाल षाड़ंगी की पहल के बाद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल

    ■ अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर भविष्य के वकीलों का हड़ताल पर बैठना दुर्भाग्यपूर्ण: कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर। एक तरफ दुनिया अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मना रही है वहीं जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। विद्यर्थियों का सत्र 2019-22 का है परंतु उनके फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा अब तक नही हुई जो दरअसल दिसंबर महीने तक तक हो जानी चाहिए थी। छात्रों की ओर से इससे सम्बन्धित आवेदन प्रिंसिपल तथा वीसी को कई बार दिया गया लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। आज इन विद्यार्थियों की समस्याओं की जानकारी मिलते ही कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी कॉपरेटिव लॉ कॉलेज पहुँचे और विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल कोल्हन यूनिवर्सिटी के कुलपति गंगाधर पंडा एवं कॉलेज के प्रिंसीपल जीतेंद्र कुमार से इस संबंध में बात की। इसका असर तुरंत हुआ और वीसी ने प्रिंसिपल के माध्यम से छात्रों को सूचित किया कि परीक्षा की तिथि आज ही घोषित की जाएगी।उन्होंने ये भी बताया कि छात्र -छात्राओं की माँग के अनुरूप कॉपरेटिव कॉलेज में ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रिंसीपल के आश्वासन के बाद हड़ताल पर बैठे छात्र छात्राओं को कुणाल षाड़ंगी ने जूस पिला कर उनकी भूख हड़ताल खत्म करवाई।

    इस दौरान पुर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर हमारे भविष्य के वकील अगर हड़ताल पर बैठेंगे तो इससे बड़ा दुर्भाग्य ओर कुछ नही हो सकता है। वहीं, छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि वायदे के अनुसार शाम तक परीक्षा की तिथि न निकाली गई तो सोमवार से छात्र -छात्राएं वापस भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।

    इस मौके पर भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, भाजयुमो ज़िला कोषाध्यक्ष राज मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, सूरज कुमार सिंह, अमर तिवारी, प्रियंका कुमारी, विजेता तिवारी, विजय मुंडा, सुजाता, रानी, सुदीप चौधरी, सुमन अमन समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजयुमो ने हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त कर जताया विरोध
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.