Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो ने हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त कर जताया विरोध
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजयुमो ने हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त कर जताया विरोध

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 17, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो ने हेमंत सरकार के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा, वादाखिलाफी पर आक्रोश व्यक्त कर जताया विरोध

    ■ महानगर के चारों विधानसभा में युवा कार्यकर्ताओं ने सरकार के पाप का घड़ा फोड़कर जताया विरोध

    ■ झूठे सब्ज़बाग दिखाकर झामुमो- कांग्रेस सत्ता में आई, युवाओं से किया एक भी वादा नही किया पूरा: विद्युत महतो

    जमशेदपुर। प्रदेश की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा क्षेत्र में हेमंत सरकार पर युवाओं को धोखा देने और वादाखिलाफी पर राज्य सरकार के पाप का घड़ा फोड़कर आक्रोश व्यक्त किया। पश्चिमी विधानसभा अंतर्गत साकची गोलचक्कर पर सांसद विद्युत वरण महतो, जिलाध्यक्ष गूँजन अग्रवाल मुख्यरूप से शामिल हुए और सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक हाथों में घड़ा लिए पदयात्रा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और हेमंत सरकार पर युवाओं को छलने और युवाओं के मुद्दे पर उदासीनता का आरोप लगाया।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने राज्य सरकार को युवा विरोधी बताते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं से बड़े चुनावी वादे किए परंतु सत्ता में आते हीं हेमंत सरकार उन सभी वादों को भूलकर कुंभकरण निद्रा में सोई हुई है। सरकार ने जितने भी वादे किए उनमें एक वादे भी पूरे नहीं हुए हैं, सरकार युवाओं के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। सरकार गठन के डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद युवा वर्ग खुदको छला हुआ अनुभव कर रहा है। रोजगार के मुद्दे पर हर छह महीने में सरकार की ओर से बड़ी बातें की जाती है, परंतु नियुक्ति वर्ष की घोषणा के बाद भी अबतक एक भी युवाओं की नियुक्ति नही हुई है।

    महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने भी राज्य सरकार पर युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया। चुनावी वायदे याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो- काँग्रेस ने केवल सत्ता सुख के लिए युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। खुद को युवाओं का हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में युवाओं पर लाठीचार्ज और मुकदमे हो रहे हैं। बेरोजगारी भत्ते, अनुबंधकर्मियों को स्थायी करने, वर्ष में पांच लाख रोजगार जैसे बड़े वादों चुनावी मंच तक सिमट कर रह गए। गूँजन यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों और रवैये से युवा वर्ग आक्रोशित और निराश है। राज्य सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है, अगर सरकार युवाओं के मुद्दों पर गंभीर नही होती है तो शीघ्र ही आंदोलन की रूपरेखा तय कर युवा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे।

    चारों विधानसभा में हुआ विरोध प्रदर्शन:
    पुर्वी विधानसभा में बरीडीह गोलचक्कर से एग्रिको गोलचक्कर, पश्चिमी विधानसभा में साकची गोलचक्कर, जुगसलाई विधानसभा में सिमुल डांगा चौक एवं पोटका विधानसभा में लाल बिल्डिंग चौक से लेकर स्टेशन चौक तक पदयात्रा कर युवा कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर विरोध दर्ज किया।

    इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, श्वेता कुमारी, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, वीरेन महतो, गणेश सरदार, सूरज कुमार, अमित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, समर झा, राहुल कुमार, राहुल तिवारी, सन्नी संघी, सुशील पांडेय, राम महानंद, मोंटी अग्रवाल, उपेदें गिरी, शशांक शेखर, द्विपल विश्वास, अभिषेक डे, बिट्टू साह, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, उमेश शाह, कंचन दत्ता, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र रजक, नवजोत सिंह सोहल, समल किशोर, दिवाकर सिंह, मयंक पाठक, सचिन बारीक, गणेश चंद्र, जादूपति गोप, विकास सिंह, अशोक सिंह, संजय गोराई, इंदरजीत सिंह, मानेश्वर गौड़, सनातन दास, निरंजन रजक एवं अजीत कुमार महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचन 2021 की तैयारियों को लेकर बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य कुणाल षाड़ंगी की पहल के बाद लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने तोड़ी अपनी भूख हड़ताल

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.