भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सिंह ने कहा कि जब से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और आरजेडी की सरकार बनी है जामताड़ा जिला में चारों ओर प्रशासन का मिलीभगत से पत्थर माफियाओं को लूट का छूट मिला हुआ है जामताड़ा जिला में सफेद पत्थर को पत्थर माफियाओं के द्वारा जामताड़ा जिला का पहाड़ एवं बोकापहाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए पत्थर उत्खनन कर पहाड़ को समाप्त करने का काम किया जा रहा है जामताड़ा जिला में पत्थर माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से लीज समाप्त होने के बाद भी प्रशासन का मिलीभगत से उसी जगह पर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है और लीज से अधिक जमीन का उत्खनन करने पर गांव वालों को डराया धमकाया जा रहा है जिला प्रशासन तुरंत इस पर रोक लगाने का काम करें पत्थर माफियाओं के द्वारा जामताड़ा जिला का सफेद पत्थर को रोजाना जामताड़ा जिला से बंगाल होते हुए विदेशों में भेज कर लाखों रुपए के राजस्व का हानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है और इसमें पत्थर माफियाओं के साथ साथ जिला प्रशासन जिला टास्क फोर्स का मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है श्री सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला में पत्थर माफियाओं का मन इस सरकार में इतना बढ़ गया है कि यह लोग सरकारी नियमों को ताक पर रख कर अवैध तरीके से पत्थर का कारोबार कर रहे हैं और जामताड़ा जिला प्रशासन के लोग मुक दर्शक बनकर जामताड़ा जिला का धरोहर को लूटवा रहे हैं जिसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि तुरंत इन पत्थर माफियाओं पर लगाम लगाते हुए जामताड़ा जिला का सफेद पत्थर को अवैध तरीके से बंगाल जाने से रोक लगाते हुए ऐसे पत्थर माफियाओं को चिन्हित करते हुए कानून के शिकंजे में लेने का कार्य करें क्योंकि इन लोगों के अवैध कार्यों का भाजपा विरोध करती है और जिला प्रशासन से आग्रह करती है कि इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई किया जाए अन्यथा बाध्य होकर भाजपा सड़क पर उतरेगी