Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाईक सवार की गिरफ्तारी से चोर गिरोह का छौड़ाही पुलिस ने किया पर्दाफाश
    Breaking News अपराध बिहार

    बाईक सवार की गिरफ्तारी से चोर गिरोह का छौड़ाही पुलिस ने किया पर्दाफाश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी गयी चोरी की बाईक।

    बाईक सवार की गिरफ्तारी से चोर गिरोह का छौड़ाही पुलिस ने किया पर्दाफाश।

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    बेगूसराय :-ओपी थाना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुयी है।रात्रि गशती के दौरान थाना क्षेत्र के नारायणपीपड़ पंचायत अंतर्गत पनसल्ला बड़ी जाना गाँव के बीच ग्रामीण पथ में विगत दिनों 10 जुलाई 2021 को वाहन चेकिंग कर रही थी।इस दौरान पनसल्ला बड़ी जाना सड़क में एक आम के बगीचे के निकट वाहन चेकिंग कर रही छौड़ाही पुलिस को एक हीरो गलैमर मोटरसाइकिल सवार को जाँच पड़ताल के लिये रोका गया,और बाईक का कागज माँगा गया तो किसी भी प्रकार का कागज बाईक सवार नहीं दे सका।संदेह के आधार पर गलैमर बाईक सहित युवक को थाना लाया गया।पुरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुये छौड़ाही थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने बताया कि गलैमर बाईक के साथ थाने लाये गये युवक से पुछताछ के क्रम में पता चला कि हिरासत में लिये गया युवक बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गाँव निवासी राम सिंह का पुत्र रामबाबु सिंह है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुछताछ के दौरान गलैमर बाईक का कागजात युवक प्रस्तुत नहीं कर सका,और बताया कि चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गाँव निवासी रामचन्द्र महतो के पुत्र अवनीश कुमार उर्फ छोटु कुमार से बाईक खरीदा है।उसके बाद पुलिस का संदेह और गहराता गया।छौड़ाही पुलिस बसही गाँव पहुँचकर अवनीश कुमार उर्फ छोटु कुमार के घर रेड किया तो वहाँ से भी पुलिस को एक हीरो स्पेलेंडर बाईक बरामद हुआ।उसके बाद छोटु के निशानदेही पर बसही गाँव में ही अरूण महतों के पुत्र सौरभ कुमार उर्फ सचिन कुमार के घर रेड किया तो वहाँ भी पुलिस ने युवक के साथ एक ओर स्पेलेंडर बाईक बरामद हुयी।थानाध्यक्ष ने बताया कि जाँच पड़ताल जैसे जैसे आगे बढ़ता गया।वैसे वैसे कड़ी आगे बढ़ती चली गयी।थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि चेरियाबरियारपुर के बसही से गिरफ्तार युवकों से जब पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो पता चला कि खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र के चलकी गाँव के सुनील कुमार का नाम बताया।पुलिस चलकी में रेड किया।जहाँ से सुनील को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि बाईक चोरी का मास्टरमाइंड चलकी का सुनील निकला।जो चलकी चौक पर गैरेज चलाता था।थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटसाइकिल गैरेज की आड़ में गिरफ्तार बाईक चोर गिरोह का मास्टरमाइंड सुनील चोरी की बाईक का स्टाँक करता था,और अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई करता था।बसही गिरफ्तार युवकों ने भी चलकी से बाईक ली थी,और इनदोनों ने मिलकर कम कीमत में रामबाबु सिंह को भी बाईक दिलवाया था।कम कीमत के लोभ में फँसकर रामबाबु सिंह ने बाईक खरीदी और वह बाईक चोरी की निकल गयी।बताया जा रहा कि चलकी के मास्टरमाइंड सुनील युवकों को कम कीमत में अच्छी बाईक दिलवाने की बात करके बड़े पैमाने पर सप्लाई करता था।बताते चलें कि हाल के दिनों में गढ़पुरा,छौड़ाही,खोदाबन्दपुर और चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में बाईक चोर गिरोह सक्रिय था।जो हाट बाजार शादी समारोह एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा दरवाजे पर खड़ी बाईक बड़े पैमाने पर चोरी हो रही थी।बाईक चोर गिरोह का पर्दाफाश होने और पुलिस को चलकी के बाईक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड सुनील की गिरफ्तारी से और बड़ी सफलता की संभावना जतायी जा रही है।पुलिस सुत्रों की मानें तो आनेवाले दिनों में जल्द ही बाईक चोर और बाईक बरामदगी बड़ी सफलता मिल सकती है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में व्यवहार न्यायालय मंझौल में उपस्थित किया गया।जहाँ से न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीजीसीटी मेधावी छात्र को प्रदान करेगी निःशुल्क तकनीकी शिक्षा
    Next Article कड़ी सुरक्षा के बीच मंसूरचक प्रखण्ड के दो पंचायतो में हुआ काउंसिलग

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.