Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के आधार स्तंभ आर डी द्विवेदी हुए पंचतत्व में विलीन, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के आधार स्तंभ आर डी द्विवेदी हुए पंचतत्व में विलीन, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के आधार स्तंभ आर डी द्विवेदी हुए पंचतत्व में विलीन, पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर दी गयी अंतिम विदाई

    सांसद विद्युत वरण महतो ने वयोवृद्ध है भाजपा नेता आर डी द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के आधारस्तंभ एवं श्री हनुमान अखाड़ा बिष्टुपुर के संस्थापक रहे आर डी द्विवेदी का शनिवार सुबह उनके कदमा स्थित मेघदूत अपार्टमेंट में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौर गयी। बिस्तूपर स्थित स्थित पार्वती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां उनके बेटे ललन द्विवेदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले, उनके अंतिम दर्शन को भाजपा कार्यकर्ताओं का उनके आवास पर तांता लगा रहा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार समेत अन्य नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर सम्मानस्वरूप पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर नमन किया। महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि भाजपा ने अपना एक महत्वपूर्ण अभिभावक को खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर को दिशा देने वाले और पार्टी कई दायित्व पर रह कर पद की गरिमा बढ़ाने वाले आर डी द्विवेदी जी की कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा रहेगी। भाजपा महानगर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्मा के शांति की प्रार्थना करती है। भाजपा नेता आर डी द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले आर डी द्विवेदी का जीवन प्रेरणादायक है। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें, परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।

    इस दौरान कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने वयोवृद्ध है भाजपा नेता आर डी द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

    सांसद विद्युत वरण महतो ने वयोवृद्ध है भाजपा नेता आर डी द्विवेदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि स्वर्गीय द्विवेदी सच्चे अर्थों में भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही थे इनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित नेता और कार्यकर्ता को खो दिया है। स्वर्गीय द्विवेदी ने अपने कार्य और निस्वार्थ भावना के बदौलत कार्यकर्ताओं में एक अलग पहचान बनाई थी ।वे कार्यकर्ताओं के दिलों में रहते थे। उन जैसों नेताओं के ही त्याग एवं तपस्या का यह फल है कि आज भारतीय जनता पार्टी एक विशाल वट वृक्ष के रूप में जमशेदपुर महानगर में कायम है। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है । दुख की इस बेला में हम सभी उनके परिवार के साथ खड़े हैं एवं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपबिया मंडल के मेंझलाडीह गांव में कोविड-19 संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा उठाए गए कदमों पर एक संगोष्ठी का आयोजन
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.