Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काे समर्थन देने का कोई कारण नहीं:भीम आर्मी प्रमुख
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस काे समर्थन देने का कोई कारण नहीं:भीम आर्मी प्रमुख

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ : भीम आर्मी ने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में उसका कांग्रेस पार्टी का समर्थन करने का कोई कारण ही नहीं है. पार्टी का कहना है कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासन में दलितों के लिए कुछ नहीं किया.भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ हुई मुलाकात के कुछ दिन बाद आयी है. प्रियंका गांधी ने बीते बुधवार को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती आजाद से मुलाकात की थी. दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्मा गया था और इसे कांग्रेस की दलितों तक पहुंच बनाने के कदम के रूप में देखा जा रहा था. सिंह ने कहा, कांग्रेस ने इतने सालों तक देश पर राज किया, लेकिन हमलोगों के लिए कुछ नहीं किया. उसके शासनकाल में दलितों पर अत्याचार किये गये. इसने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा को आगे बढ़ने का मौका दिया. उन्होंने साथ ही कहा कि भीम आर्मी के कांग्रेस को समर्थन करने का कोई एक भी कारण नहीं है. उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और प्रियंका गांधी की मुलाकात के सवाल पर कहा, वह चंद्रशेखर भाई से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद प्रियंका ने विशेष अपील की और इस तरह दोनों के बीच कुछ मिनट की मुलाकात हुई. उन दोनों की वार्ता में कोई राजनीतिक मुद्दा सामने नहीं आया. दलित समूह के संस्थापक आजाद ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक रैली में कहा था कि वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को रोकने के लिए वह कांग्रेस समेत सभी दलों के समर्थन का स्वागत करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में घुसपैठ व सुरक्षा प्रमुख मुद्दे : दिलीप
    Next Article होली आनंदोल्लास का पर्व 

    Related Posts

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    September 24, 2026

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    September 24, 2026

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ग्राम कचहरी के नोटिस की तामिला में चौकीदारों की ली जाएगी सेवा

    छौड़ाही में बारिश से सड़क बनी झील।जगह-जगह जलजमाव।दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ के कई हिस्सों में पानी जमा

    *बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय को कैबिनेट से मंजूरी पर अभाविप ने खेली होली, बांटी मिठाई*

    *राष्ट्रकवि दिनकर राष्ट्रप्रेम, वीरता और मानवीय मूल्यों के कवि थे – सिद्धेश आर्य*

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.