Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ का एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में उपायुक्त पाकुङ से मिला
    Breaking News झारखंड

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ का एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में उपायुक्त पाकुङ से मिला

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ का एक पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में उपायुक्त पाकुङ से मिलकर जनसंख्या समाधान अधिनियम से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया और अपने स्तर से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को प्रेषित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में जिले के सभी प्रखंडों से जनसंख्या समाधान फ़ाउन्डेशन कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिसमें फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,विभाग प्रभारी विश्वनाथ प्रसाद भगत,युवा विंग के जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी,महिला विंग की जिलाध्यक्ष शबरी पाल,जिला परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला,नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद,राणा ओझा,शीलारानी हेमब्रम शामिल हुए।
    इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक अनुग्रहित प्रसाथ साह ने कहा कि जनसंख्या के मामले में विश्व में भारत का दूसरा स्थान है,जबकि चीन का पहला स्थान है,जो जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने हेतु व्यवस्था बना चुका है।लेकिन अपने देश भारत में इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जबकि देश की सभी समस्याओं का मूल कारण आवाज गति से बढ़ रही जनसंख्या है। आज भारत की जनसंख्या 138 करोड़ के पार कर चुकी है।तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या और प्रदूषण मानव अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है और भारत के लिए यह खतरा और गंभीर हो जाता है।क्योंकि विश्व का मात्र 2•4 प्रतिशत भूभाग हमारे पास है और कुल जनसंख्या का 17•74 प्रतिशत भार भारत भूमि पर पड़ रहा है हमारे पास संसाधन सीमित है और जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है,जिसके कारण अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है।
    फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि सरकार पूरी क्षमता से विकास का काम तो कर रही है, लेकिन अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि दर के कारण विकास कम पड़ जाता है। देश में व्याप्त बेरोजगारी,गरीबी, भुखमरी,जल एवं वायु प्रदूषण के कारण अनेक प्रकार की नई नई बीमारियां बढ़ रहे हैं अपराध के कारण विधि व्यवस्था की समस्या आदि सारी समस्याओं का एक ही कारण है जनसंख्या वृद्धि और इसलिए इसे रोकना अत्यावश्यक है। कुछ स्वार्थी तत्व इसे वोट बैंक के रूप में देखते हैं और चुप्पी साधे रहते हैं। तुष्टीकरण के तहत कुछ लोग और साहिल भी करते हैं जो देश की अखंडता के लिए खतरनाक है।
    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आज पूरे देश में जन जागरण अभियान चला रही है और जनसंख्या वृद्धि के कारण आने वाले खतरे से आगाह कर रही है।
    11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस है।इस अवसर पर 9 एवं 10 जुलाई को पूरे देश में जिलों और प्रखंडों में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता जनसंख्या वृद्धि को रोकने हेतु का कानून बनाने से संबंधित मांग पत्र सौंप रहे हैं।
    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ मांग करती है कि जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए देश में एक ऐसा कानून बने जो जाति,धर्म,संप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू हो;दो से अधिक बच्चा पैदा करने पर दंपती को सरकारी सुविधा और अनुदान से वंचित किया जाए;दो बच्चों का अनिवार्य कानून बने और इसका उल्लंघन करने वालों को सरकारी सेवा की पात्रता समाप्त कर दी जाए;तीसरा संतान होने पर माता पिता और बच्चे को जीवन पर्यंत मताधिकार समाप्त किया जाए और चौथे बच्चे पर दंपत्ति को दस वर्ष का कारावास का प्रावधान किया जाए।
    उक्त नियमों के पारित करने और लागू करने के लिए आवश्यकता पड़े तो संविधान में संशोधन किया जाए।
    आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमें डॉ राम रंजन सिंह भागीरथ तिवारी,शीखा देवी,प्रीति कुमारी पूर्व प्रधानध्यापिका अल्पना मुखर्जी, पूर्व वार्ड पार्षद बेला मुजूमदार,साधना ओझा,पूनम कुमारी,केकारानी सिन्हा, तुलसी वर्धन,सर्वानी दास,मीना कर्मकार,पार्वती देवी,राणा शुक्ला, सुशील साहा, राजेश डोकानियां,धर्मेंद्र साह,गोपी दुबे,धर्मेंद्र त्रिवेदी,मनीष पाण्डेय,सुनील सिंह चंद्रवंशी,रंजीत चौबे,तौफीक राज,नंदलाल ओझा, बहादुर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर डी द्विवेदी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
    Next Article सोनारी में गदरा के जहरेथान के लिए आनंद मार्ग ने दिए 40 साल के पौधे

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.