Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी मंत्रिमंडल विस्तार कौन होगा टीम के अंदर कौन होगा टीम के बाहर किसका होगा प्रमोशन किसका होगा डिमोशन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी मंत्रिमंडल विस्तार कौन होगा टीम के अंदर कौन होगा टीम के बाहर किसका होगा प्रमोशन किसका होगा डिमोशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार शाम छह बजे होगा। फेरबदल की जोरदार चर्चा के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस मंत्रिमंडल में कई संभावित चेहरे हैं जिन्हें मोदी सरकार मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनाए जाने की उम्मीद है। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य को इसमें सबसे अहम माना जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल पहले ही गुवाहाटी से दिल्ली आ चुके हैं। महाराष्ट्र से भाजपा नेता नारायण राणे के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का अनुमान है।

    पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं की हो चुकी है बैठक
    रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को पीएम मोदी ने कैबिनेट विस्तार की कवायद को अंतिम रूप देने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष संग बैठक की। आज शाम पीएम मोदी को अपने शीर्ष मंत्रियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बातचीत करनी थी, लेकिन वह बैठक अब कथित तौर पर रद कर दी गई है।
    मोदी सरकार में यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होता है, तो मई 2019 में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद यह पहली बार होगा कि पीएम मोदी अपने मंत्रिपरिषद में नए चेहरों को शामिल करेंगे।
    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के प्रमुख उम्मीदवार
    केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार का हिस्सा बनने वाले नामों में सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुशील मोदी शामिल हैं। इसके साथ ही अगले साल होने वाले प्रमुख राज्य चुनावों से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में एनडीए के कई सहयोगियों को भी शामिल किए जाने की जोरदार चर्चा है, जिसमें कई महत्वपूर्ण नेता उत्तर प्रदेश से शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में बिजली संकट बरकरार, बड़े उद्योगों को 10 जुलाई तक बंद रखने के आदेश
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का जवाब, सस्ती राजनीति बंद करे राज्य सरकार

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.