भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला मे लिए गए पत्थर लीज के अलावे पत्थर लीज मालिक के द्वारा इससे अधिक भूमि पर अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन कर झारखंड सरकार और को रोजना लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है जामताड़ा जिला में बहुत से लीज धारकों का लीज अवधि समाप्त हो गया है लेकिन अब भी जिला प्रशासन और माइनिंग का मिलीभगत से अवैध रूप से रोजाना इन जगहों से भी अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन हो रहा है और पत्थर लीज मालिकों के द्वारा पत्थर माफियाओं से मिलकर क्षमता से अधिक मात्रा में ओवरलोड हाईवा में पत्थर ले जाने के कारण करोड़ों रुपैया से बने सड़कों का स्थिति काफी खराब हो गया है और अनेकों जगह सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन लोगों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है और लीज मालिकों के द्वारा पत्थर का उत्खनन अवैध रूप से डायनामाइट का उपयोग कर अगल-बगल के माहौल को भयभीत कर दिया गया है लोग काफी डरे हुए अपनी जिंदगी को गुजार रहे हैं कभी भी इन लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है इन लोगों का जान माल की हानि करते हुए लीज धारकों के द्वारा प्रदूषण को बढ़ावा दिया जा रहा है और इन लोगों के द्वारा अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन करने के कारण अगल बगल का माहौल प्रदूषित हो गया है जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है जिला प्रशासन तुरंत जामताड़ा जिले में चल रहे अवैध रूप से लीज धारकों पर करवाई करें और दवाई करें जामताड़ा जिला में जिन जिन धारकों को हिंदुओं का धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करते हुए लीज दिया गया है उसका लीज को तुरंत समाप्त करें और सभी लीज धारकों का कागजात की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करें श्री सिंह ने कहा कि जब से जामताड़ा का विधायक श्री इरफान अंसारी जी बने हैं और राज्य में नई सरकार बनने के साथ ही अवैध कारोबारियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और आए दिन रोजाना जामताड़ा जिले से बालू पत्थर कोयला का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है जिला टास्क फोर्स मूकदर्शक बना हुआ है जिला प्रशासन तुरंत इन अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने का काम करें अन्यथा बाध्य होकर भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरेगी और इसके जिम्मेवारी जिला प्रशासन पर होगी
अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन करने पर रोजाना लाखों रुपया सरकार के राजस्व नुकसान:सोमनाथ
Previous Articleविधायक सरयू राय ने भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह के 1-1 आरोपों का जवाब के साथ सलाह भी दिया
Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

