Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को मिली राहत, यूपी-बिहार में बारिश की संभावना
    Breaking News Headlines

    भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को मिली राहत, यूपी-बिहार में बारिश की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. गर्मी और लू से त्रस्त दिल्लीवासियों को बीते दिन थोड़ी राहत मिली है, राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी निजात मिल गई. वहीं आज भी सुबह भी मौसम सुहाना बना हुआ है. वहीं बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है. बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. हालांकि इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि देश में दक्षिण पश्चिम मानसून जुलाई में सामान्य रहने की संभावना हैमौसम विभाग के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में कम बारिश होगी, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते में मानसून की रफ्तार मजबूत होगी. मौसम विभाग के मुताबिक आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन अभी मानसून के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा. आसमान में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार यह राहत थोड़े समय के लिए ही है. आज भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं, वहीं रविवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश से असम तक एक मानसून ट्रफ-एक विस्तारित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से तेज नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के आने की उम्मीद है. ऐसे में अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है.मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों के लिए बिहार, उत्तरी बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ व्यापक बारिश की भविष्यवाणी की गई है. आज भी असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के आसार है. सिक्किम, असम और मेघालय को में रेड अलर्ट भी जारी किया है, जबकि बिहार में शुक्रवार को एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी ही सरकार को घेरने वाले सिद्धू ने खुद नहीं भरा बिजली बिल, 8 लाख से ज्यादा बकाया
    Next Article 8 ग्रामों के जलसहियाओं के साथ की गई बैठक

    Related Posts

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    August 20, 2026

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    August 20, 2026

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बारिश से जूझते गाले के ग्राउंड स्टाफ को ऋषभ पंत का सलाम, जीत के बाद दिल छू लेने वाला संदेश हुआ वायरल

    NCERT की नई टीम में RSS से जुड़े कई नाम, कक्षा 11 और 12 की राजनीति विज्ञान की किताबें नए सिरे से तैयार होंगी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.