Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान से दो दशक बाद अमेरिका और नाटो सेना की वापसी
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान से दो दशक बाद अमेरिका और नाटो सेना की वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की घोषणा के मुताबिक आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो सेना की वापसी शुक्रवार से शुरू हो गई है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने तालिबान को बाहर करने और 9/11 हमले के अल कायदा अपराधियों का शिकार करने के लिए अपने युद्ध के केंद्र बगराम एयरफील्ड को छोड़ दिया है. यहां से लगभग दो दशक बाद अमेरिकी सेना की वापसी हो रही है.अमेरिका ने एक मई से सेना वापसी का निर्णय लिया था. पूरी सेना की वापसी 11 सितंबर 2021 तक होगी. इसी दिन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुए हमले को 20 साल हो जाएंगे.अफगानिस्तान में वर्तमान में 2500 से ज्यादा अमेरिकी और 7000 नाटो देशों के सैनिक तैनात हैं. सेना अपने साजो सामान का हिसाब-किताब कर रही है. कुछ सामान और हथियार लिस्ट बनाकर अफगानिस्तान की सेना को सौंपे जा रहे हैं. कुछ सामान अफगानिस्तान के बाजार में बेचा गया है और जो उपकरण अमेरिका ले जाने हैं, उनको सी-17 कार्गो विमान में लादा जा रहा है.इससे पहले अफगानिस्तान में शीर्ष अमेरिकी सैन्य कमांडर ने कहा है कि अमेरिका की सेना लौटने के बाद यहां गृहयुद्ध का खतरा बढ़ जाएगा. सीनियर सैन्य कमांडर जनरल स्कॉट मिलर का यह बयान अफगानिस्तान के 370 में से 50 जिलों में तालिबान का कब्जा होने के खुलासे के ठीक बाद में आया था.तालिबान ने अफगानिस्तान के राज्यों की राजधानियों के पास वाले शहरों तक अपना कब्जा कर लिया है जिससे चिंताएं बढ़ गई हैं. अमेरिकी कमांडर ने कहा, ‘अफगानिस्तान में हालात ठीक नहीं लग रहे हैं. गृह युद्ध का खतरा सिर पर है और अगर तालिबान इसी तरह बढ़ता रहा, तो हालात काबू से बाहर हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार ने बढ़ाई राकेश टिकैत की सुरक्षा, धमकियों के बाद मिले दो और गनर
    Next Article नारायणपुर प्रखंड घोटाला प्रखंड बन गया है:सोमनाथ

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.