Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने दुनिया को दी चेतावनी, आंख द‍िखाने वालों को देंगे करारा जवाब
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने दुनिया को दी चेतावनी, आंख द‍िखाने वालों को देंगे करारा जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेइचिंग. चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के 100 साल पूरे होने पर राजधानी पेइचिंग में आयोजित शानदार जश्‍न में राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान पर दुनिया को खुली चेतावनी दे दी। उन्‍होंने अमेरिका और ताइवान का नाम लिए बिना कहा कि किसी को भी चीन की क्षेत्रीय एकजुटता और संप्रभुता की रक्षा करने के लिए चीनी लोगों की मजबूत इच्‍छाशक्ति, इरादे और बेजोड़ ताकत को कम करके नहीं आंकना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा हम किसी भी ऐसी विदेशी ताकत यह अनुमति नहीं देंगे कि वह हमें आंख दिखाए, दबाए या हमें अपने अधीन करने का प्रयास करे।इस ऐतिहासिक मौके पर माओ त्‍से तुंग की तरह कपड़ा पहनकर पहुंचे शी जिनपिंग ने कहा कि अगर कोई विदेशी ताकत ऐसा करने का प्रयास करती है तो उसे चीन के 1.4 अरब लोगों की फौलादी ताकत से निपटना होगा। लद्दाख में भारत की सरजमीं पर नजरें गड़ाए बैठे चीनी राष्‍ट्रपति ने दावा किया, ‘हमने किसी को नहीं दबाया है, न ही आंख दिखाई है और न ही किसी अन्‍य देश के नागरिक को अपनी अधीन करने का प्रयास किया है और आगे भी ऐसा नहीं करेंगे।’
    शी जिनपिंग ने कहा कि चीन अपनी सेना का निर्माण अपनी संप्रभुता की रक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए करेगा और इसे विश्‍वस्‍तरीय बनाएगा। उन्‍होंने कहा, ‘हमें निश्चित रूप से अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा और सेना को आधुनिक बनाना होगा।’ शी जिनपिंग सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के चेयरमैन हैं जो सेनाओं का नियंत्रण देखती है। यही नहीं जब से शी जिनपिंग राष्‍ट्रपति बने हैं, चीन कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के सदस्‍यों की संख्‍या में जोरदार इजाफा हुआ है। अब सीपीसी के 9 करोड़ से ज्‍यादा सदस्‍य हैं।माओ के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन हमेशा से ही शांति, वैश्विक विकास और अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यवस्‍था को सुरक्षित रखने के लिए काम किया है। उन्‍होंने कहा कि चीन ने एक समृद्ध समाज बनाने के शताब्‍दी के लक्ष्‍य को हासिल कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि चीन के लोग एक नई तरह की दुनिया को बना रहे हैं। शी जिनपिंग का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हॉन्‍ग कॉन्‍ग, उइगर मुस्लिम, लद्दाख और ताइवान को लेकर चीन की नीतियों को पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण का आरोपी बाबा सच्चिदानंद मुरादाबाद से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
    Next Article 7 साल के बच्चे ने गेम खेलते हुए उड़ाए लाखों रुपए, कार बेचकर पिता ने चुकाए पैसे

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.