Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यौन शोषण का आरोपी बाबा सच्चिदानंद मुरादाबाद से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यौन शोषण का आरोपी बाबा सच्चिदानंद मुरादाबाद से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में स्थित संतकुटीर आश्रम डमरुआ के महंत व पचास हजार के इनामिया बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ लखनऊ की मदद से पुलिस ने सफलता हासिल की है। करीब तीन साल से पुलिस को चकमा देकर फरार बाबा को बस्ती लाने के लिए टीम रवाना हो गई है। गुरुवार की सुबह तक वापस बस्ती पहुंचने की उम्मीद है। गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में आरोपी को कोर्ट में पेश करने के साथ उसे रिमांड पर लेकर कोतवाली पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में अभी से जुट गई है। एसटीएफ के एसएसपी हेमराज मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।संतकुटीर आश्रम डमरुआ बस्ती में छत्तीसगढ़ से लाई गई दो साध्वियों ने 19 दिसंबर 2018 को उस वक्त सनसनी फैला दी थी, जब आश्रम के महंत सच्चिदानंद उर्फ दयानंद और उसके सहयोगियों परमचेतानंद पुत्र अज्ञात, विश्वासानंद पुत्र अज्ञात, ज्ञान वैराज्ञानंद पुत्र अज्ञात, परमिला बाई पुत्री अज्ञात, कमला बाई पुत्री अज्ञात पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। कोतवाली पुलिस ने 26 दिसंबर 2018 को एक और साध्वी की तहरीर पर सच्चिदानंद के विरुद्ध यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें प्रमिला बाई, कमला बाई, उर्मिला बाई और ध्यान बाई को भी आरोपित बनाया गया था।इन सभी पर आरोप था कि यौन शोषण के मामले में वह महंत का सहयोग करती थी। बिहार, दिल्ली, मुंबई समेत कई राज्यों में बाबा सचिदानंद की तलाश के लिए बस्ती पुलिस के हाथ आरोपित महंत सच्चिदानंद के सहयोगी जरूर लगे, मगर सच्चिदानंद पुलिस की पकड़ से दूर रहा। इसी बीच उसकी गिरफ्तारी पर आइजी की ओर से 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। इसके बाद सच्चिदानंद की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली मेट्रो में अब स्मार्ट कार्ड और टोकन की जरूरत नहीं, जानिए क्या नया प्लान
    Next Article चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने दुनिया को दी चेतावनी, आंख द‍िखाने वालों को देंगे करारा जवाब

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.