Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 7 साल के बच्चे ने गेम खेलते हुए उड़ाए लाखों रुपए, कार बेचकर पिता ने चुकाए पैसे
    Breaking News Headlines

    7 साल के बच्चे ने गेम खेलते हुए उड़ाए लाखों रुपए, कार बेचकर पिता ने चुकाए पैसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आईफोन में गेम खेलना एक डॉक्टर के लिए इतना महंगा पड़ा कि उसे अंत में 1.33 लाख रुपए का बिल भरना पड़ा. डॉक्टर के बेटे ने आईफोन में गेम खेलना शुरू किया और कई चीजें ऐसी थी जिसे वो लगातार खरीदता गया. ऐसे में अंत में डॉक्टर को अपने फैमिली कार बेचनी पड़ी जिसके बाद वो बिल की भरपाई कर पाया. ये मामला यूके के नार्थ वेल्स का है जहां 7 साल के Ashaz ने ड्रैगन्स राइज़ ऑफ बर्क को आईफोन में खेला.डॉक्टर के बेटे ने इस गेम को कुल 1 घंटे तक खेला. इस दौरान वो लगातार इस गेम में इतना ज्यादा खो गया कि उसने गेम की तरफ से मिलने वाली हर चीज को खरीद लिया जो अक्सर पेड होते हैं. अंत में जब डॉक्टर को पता चला कि, उसने बेटे की कुल खरीदारी 1.33 लाख रुपए की हो गई है तो वो चौंक गया.पिता मुहम्मद मुताजा को इस बारे में अंत तक पता नहीं चला. 41 वर्षीय सलाहकार एंडोक्रिनोलॉजिस्ट यह जानकर हैरान रह गए कि खेल के मुफ्त संस्करण में इतनी कम उम्र के खिलाड़ियों को असीमित खरीदारी की अनुमति है. डेली मेल के साथ बातचीत में, उन्होंने बताया कि कैसे खेल ने खिलाड़ियों को इतने रुपए तक के किसी भी लेन-देन की अनुमति दी. खेल चार साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए है, ऐसे में डॉक्टर को ये देखकर काफी झटका लगा कि, एक छोटे बच्चे को इतना बड़ा अमाउंट खर्च करने की कैसे परमिशन दी जा सकती है.मुहम्मद ने पहले सोचा कि उनके साथ धोखा हुआ है. क्योंकि जब उन्होंने अपने ईमेल पढ़े तो उन्होंने पाया कि कई लेन-देन बहुत अधिक थे. मुहम्मद ने इसकी शिकायत Apple से की, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें (लगभग 21,000 रुपये) वापस कर दिया. बेशक, शेष बिल अभी भी बहुत बड़ा था और लागत को कवर करने के लिए, मुहम्मद को अपनी टोयोटा आयगो कार बेचनी पड़ी. अब वह अदालत में आरोपों को लेकर लड़ने की योजना बना रहे हैं.उन्होंने आगे कहा कि, उनके बच्चे की खरीदारी के बाद उनका क्रेडिट कार्ड का अमाउंट पूरी तरह खत्म हो गया. लेकिन सवाल यहां ये है कि, कंपनी बच्चों की मदद से पैसे कमा रही है. उनका कहना है कि, बच्चों के जो गेम मुफ्त होते हैं उन्हें पैसों का इस तरह का कोई परमिशन नहीं देना चाहिए और न ही कोई ट्रांजैक्शन करना चाहिए. हालांकि इस तरह के लेन-देन iTunes के माध्यम से पासवर्ड से सुरक्षित होते हैं, मुहम्मद ने कहा कि उनके बेटे ने पासवर्ड एक बार पहले भी देखा होगा और उसे याद किया होगा. लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि, एक 7 साल का बच्चा इतने सारे पासवर्ड और सिस्टम को क्रॉस कर कैसे ये खरीदारी कर सकती है. ऐसे में क्या सिस्टम में कोई दिक्कत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग ने दुनिया को दी चेतावनी, आंख द‍िखाने वालों को देंगे करारा जवाब
    Next Article 12 साल के अभिमन्यु मिश्रा बने चेस इतिहास के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.