झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं सिविल सर्जन श्री अरविंद कुमार लाल से मुलाकात की एवं जिले में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त की उसके बाद उन्होंने स्वयं वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लिया और कहा की सिविल सर्जन की देखरेख में सदर अस्पताल के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरे सिस्टम के साथ वैक्सीनेशन के प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है उन्होंने सिविल सर्जन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की ताकि इस राज्य और जिले को करोना की तीसरी लहर से बचाया जा सके उन्होंने आज सोनारी नर्स क्वार्टर के समीप नागरिक संघ वैक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया वहा वैक्सीनेशन अच्छे ढंग से चल रहा है और लोग राज्य सरकार की सिस्टम की प्रशंसा कर रहे हैं श्री तिवारी ने कहा केंद्र के मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार भाजपा शासित राज्यों को जिस मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा रही अगर उस मात्रा में झारखंड को वैक्सीन मिलता तो पूरे झारखंड में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जुलाई से अगस्त माह में समाप्त हो जाती लेकिन वैक्सीन की कमी के कारण प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है

