Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेईई मेन की परीक्षा 17 जुलाई को होगी, 14 अगस्त तक रिजल्ट किया जाएगा घोषित
    Breaking News Headlines

    जेईई मेन की परीक्षा 17 जुलाई को होगी, 14 अगस्त तक रिजल्ट किया जाएगा घोषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. जेईई मेन परीक्षा का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है. जॉइंट एंट्रेंस बोर्ड ने बुधवार को इस परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया. बोर्ड के मुताबिक यह परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित होगी. खास बात यह है कि जेईई मेन का रिजल्ट 14 अगस्त तक घोषित कर दिया जाएगा. कोरोना महामारी के कारण पिछले दिनों इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था. लंबे समय से इस परीक्षा के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श चल रहा था.

    इतने छात्र जेईई में होंगे शामिल

    इस बार 92,695 छात्र देश के 174 केंद्रों पर आयोजित होने वाली जेईई मेन में शामिल होंगे. जॉइंट एंट्रेंस बोर्ड के मुताबिक रिजल्ट घोषित होने के बाद तीन चरणों में कैंडिडेट्स की काउंसलिंग पूरी की जाएगी. काउंसलिंग की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी करने का प्लान है. लंबे समय से छात्र इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए होने वाली इस परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे. आखिरकार बोर्ड ने परीक्षा का लेकर फैसला ले लिया.

    पिछले दिनों कोरोना के कारण पोस्टपोन हुई थी परीक्षा

    पहले यह परीक्षा अप्रैल में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के कारण इस परीक्षा को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था. कोरोना के खतरे के कारण जेईई, नीट समेत कई प्रवेश परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था. सरकार ने यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया था. कोरोना की वजह से तमाम केंद्रीय और राज्यों को बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के खौफ से कर्नूल में पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिले
    Next Article बीएसएफ की जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 135 करोड़ की हेरोइन जब्त, तस्कर ढेर

    Related Posts

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    June 27, 2026

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.