Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश

    रेप और जबरन धर्मांतरण के प्रयास का आरोपी दीन मोहम्मद गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में एक युवती के साथ दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण की कोशिश के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो और अगवा करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीन मोहम्मद को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं. वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसको प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया था और जबरन घर से उठाने की कोशिश भी की गई थी.

    एसपी संतोष मिश्रा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक आरोपियों के खिलाफ एनएसए और अन्य वैधानिक कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. न्यूज 18 से बातचीत में एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनको कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

    ये है मामला

    पीड़िता के पिता द्वारा मनकापुर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह उनके घर पर दीन मोहम्मद, बेचन और सल्लन अपने जीजा धूमन के साथ आए थे. कनपटी पर अवैध असलहा लगाकर बोले आवाज निकली तो जान चली जाएगी. दीन मोहम्मद उनकी लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़कर बाहर खींच ले गया. तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने रोते हुए बताया कि जब सोमवार की शाम शौच के लिए गई थी, तब दीन मोहम्मद ने उसके साथ जबरन दुराचार किया था और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया था. साथ ही धमकी दी थी कि यदि किसी से बताया तो तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा. पिता का आरोप है कि वह लोग उसके लड़की का धर्म परिवर्तन करना चाहते हैं, जिसके लिए मेरी लड़की को दो लाख रुपये देने की भी बात कही गयी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में सियासी घमासान : गहलोत के खिलाफ सोनिया गांधी को पत्र
    Next Article भाजपा ने डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    June 27, 2026

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.